राज्यों को 50 साल के ब्याज मुक्त ऋण के रूप में 3.6 लाख करोड़ रुपये मंजूर: सीतारमण

Untitled 3 copy 27

नई दिल्‍ली/विशाखापत्तनम। केंद्र सरकार ने राज्यों को 50 साल के ब्याज-मुक्त ऋण के रूप में अबतक 3.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की है। पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI) के तहत पूंजीगत व्यय में वृद्धि को प्रोत्साहित किया है। इस प्रयास से 22 राज्यों ने अपने स्वयं के पूंजीगत व्यय में 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की है।

केंद्रीय वित्‍त मंत्री ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में CII GCC  बिजनेस समिट’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब तक 22 राज्यों को 50 साल की ब्याज-मुक्त सहायता के तहत लगभग 3.6 लाख करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि देश में पूंजीगत निवेश (राज्यों समेत) बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 4.1 फीसदी हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2013-14 में यह सिर्फ 1.7 फीसदी था।

सीतारमण ने कहा, वैश्विक क्षमता केंद्रों (GCC) का आर्थिक विकास, प्रतिस्पर्धात्मकता और मानव पूंजी विकास पर दूरगामी प्रभाव पड़ता है। भारत की GCC  की कहानी एक परिवर्तनकारी यात्रा है। उन्होंने आगे कहा, पिछले 11 वर्षों में 88 हवाई अड्डों का संचालन शुरू हो चुका है, 31,000 किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं, मेट्रो नेटवर्क का चार गुना से ज़्यादा विस्तार हुआ है, बंदरगाहों की क्षमता दोगुनी हो गई है और राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का 60 फीसदी विस्तार हुआ है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Business

शेयर बाजार में बड़ा मौका! NSE IPO का प्राइस बैंड हुआ तय

NSE IPO 2026 : शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) का बहुप्रतीक्षित आईपीओ एक बड़ा अवसर लेकर आया है। NSE ने अपने IPO के लिए 1,700 रुपये से 1,785 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। यह इश्यू 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक […]

Spread the love
Read More
Business

Subway ने जबलपुर में खोला नया स्टोर, MP में बढ़ाया कारोबार का दायरा

Subway Jabalpur Store : दुनिया की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) श्रृंखलाओं में शामिल Subway ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपना पहला कंपनी-स्वामित्व वाला और कंपनी-संचालित स्टोर शुरू किया है। यह स्टोर नेपियर टाउन स्थित रसेल चौक में खोला गया है। नए स्टोर के साथ Subway India ने मध्य प्रदेश में अपनी मौजूदगी को […]

Spread the love
Read More
Islamabad
Business homeslider

पेट्रोल 370 के पार, सरकार ने दी जनता को राहत

दोपहिया-तिपहिया और छोटी कारों पर मिलेगी सब्सिडी 20 लीटर तक पेट्रोल पर जारी रहेगी सब्सिडी, उसके बाद चुकानी पड़ेगी पूरी कीमत नया लुक ब्यूरो Islamabad: मिडिल ईस्ट के बढ़ते तनाव और स्ट्रेट और हॉर्मुज में बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 370 पार कर गई है। वैसे भारत में भी 370 की […]

Spread the love
Read More