टीम इंडिया की मुख्य आयोजक बनी यह कंपनी, हर मैच के लिए BCCI को देगी इतने करोड़

BCCI

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के बीच टीम इंडिया को नया जर्सी स्पॉन्सर मिल गया है। ड्रीम 11 के जाने के बाद अब अपोलो टायर्स को टीम इंडिया का नया जर्सी स्पॉन्सर नियुक्त किया गया है। यह कंपनी 2027 तक टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सर बनी रहेगी। तीन साल के लिए अपोलो टायर्स BCCI को 579 करोड़ रुपये देगा। दरअसल कुछ समय पहले भारत सरकार ने सट्टेबाजी से संबंधित ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। उसके बाद BCCI ने ड्रीम 11 के साथ अपना डील खत्म कर लिया था और उसके बाद से बोर्ड नए स्पॉन्सर की तलाश कर रही थी।

अपोलो टायर्स BCCI को हर मैच के लिए 4.5 करोड़ रुपये देगी। इससे पहले ड्रीम 11 BCCI को चार करोड़ रुपये देता था। आपको बता दें कि भारतीय टीम एशिया कप 2025 में बिना किसी स्पॉन्सर के खेल रही है। वहीं भारतीय महिला टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों के वनडे सीरीज में बिना किसी स्पॉन्सर के खेल रही है। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि महिला टीम आगामी महिला वर्ल्ड कप के लिए अपनी जर्सी पर नए सपॉन्सर का नाम लिखेगी या नहीं। आपको बता दें कि दो सितंबर को BCCI ने जर्सी स्पॉन्सर के लिए बोली लगाने के लिए नियम जारी किए थे। इस नियम के मुताबिक गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू कंपनियां बोली नहीं लगा सकतीं थी। इसके अलावा कुछ अन्य कंपनियों का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था।

ड्रीम 11 ने जुला्ई 2023 में BCCI के साथ 358 करोड़ रुपये की भारी भरकम डील की थी। इसके तहत ड्रीम11 ने भारतीय महिला टीम, भारतीय मेन्स टीम, इंडिया अंडर-19 टीम और इंडिया-ए टीम की किट के लिए स्पॉन्सर राइट्स हासिल किए थे। तब ड्रीम 11 ने Byju’s को रिप्लेस किया था। कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के बावजूद ड्रीम11 BCCI को किसी तरह का जुर्माना नहीं देगा। कॉन्ट्रैक्ट में साफ लिखा है कि अगर भारत सरकार के नए कानून से कंपनी के मुख्य बिजनेस पर असर पड़ता है, तो कंपनी बोर्ड को कोई पेनल्टी नहीं देगी। ड्रीम 11 की ब्रैंड वैल्यू आज की तारीख में लगभग आठ बिलियन डॉलर है। ड्रीम11 ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी बड़ा निवेश किया। वहीं साल 2020 में ड्रीम11 ने आईपीएल ट्रॉफी को भी स्पॉन्सर किया।

Spread the love

Sports

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया पर बवाल, BCCI ने संभाला मोर्चा

Asian Games:  एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम रविवार सुबह जापान के लिए रवाना होगी। लेकिन टीम के रवाना होने से पहले ही खिलाड़ियों की सुविधाओं और आधिकारिक किट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नागोया में भारतीय क्रिकेटरों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर सामने आई चिंताओं के बाद अब […]

Spread the love
Read More
Sports

अभिषेक शर्मा ने रचा बड़ा रिकॉर्ड, युवराज की बराबरी

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 127 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 सितंबर को खेले गए इस […]

Spread the love
Read More
Sports

आज फ्री में देखें भारत-अफगानिस्तान मैच, TV और मोबाइल पर LIVE

IND vs AFG 3rd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 17 सितंबर को खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आखिरी मैच में […]

Spread the love
Read More