लापरवाह नगर निगम: ठाकुरगंज के बाद अब हुसैनगंज में पैर फिसलने से नाले में बहा मासूम

Untitled 5 copy 21
  • पुलिस और नगर निगम दस्ता तलाश में जुटा, लेकिन सफलता नहीं मिली

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीती जुलाई 2025 को ठाकुरगंज क्षेत्र नाले में डूबकर एक युवक की हुई मौत का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज इलाके के रामलीला मैदान के पास स्थित हैदर कैनाल नाले में बुधवार शाम पैर फिसलने से एक सात वर्षीय मासूम बच्चा गिर गया। बारिश के बाद नाले में तेज बहाव के चलते वह बह गया। जानकारी मिलते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस संयुक्त आपरेशन चलाकर बच्चे की तलाश शुरू की।लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिल सकी थी‌। वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वारदात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास रहने वाले एक व्यक्ति का सात वर्षीय मासूम बेटा अन्य बच्चों के साथ शौच के लिए गया और पैर फिसलने हैदर कैनाल में गिर गया।

काफी देर तक घर न पहुंचने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो बच्चों ने बताया कि वह नाले में गिर गया है। यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और नगर निगम दस्ता बच्चे की तलाश में जुटा, लेकिन सफलता नहीं मिली। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि लापरवाही का आलम यह कि नाला पूरी तरह से खुला हुआ इसके लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाला साफ भी नहीं कराया जाता। बारिश में पानी भरने से खतरा बना रहता है। इसी का का नतीजा है कि बच्चा नाले में गिर गया।

Spread the love

Dubagga
Crime News

दुबग्गा वन क्षेत्र में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे भरे सागवान के पेड़

Dubagga ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर गैर जनपदों में की जा रही तस्करी वन रक्षक और वन दारोगा की मिलीभगत से हो रही हरे पेड़ों की कटान दुबग्गा वन रेंज क्षेत्र के कसमंडी रोड जाखड़ बाग चौराहा मयूर सिटी के सामने प्रतिबंध हरे पड़ों की कटान घड़ल्ले से हो रही है। इस क्षेत्र में हरे […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More
High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More