मासूम बच्चों को सुधरने के बजाए बिगड़ैल बना रहा फ्री फायर गेम

Untitled 5 copy 17
  • कहीं पर ऑनलाइन गेम खेलने को लेकर बच्चे खुदकुशी कर ले रहे तो कहीं पर मां को उतारा मौत के घाट
  • अपराधियों जैसा सुलूक करता है ऑनलाइन गेमिंग खेल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित धनुआ सांड गांव निवासी 14 वर्षीय कक्षा छह के छात्र यश को फ्री फायर गेम की लत ऐसी पड़ी कि वह पिता की गाढ़ी कमाई गंवाने के बाद खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बीते दिनों और सोमवार को हुई इस घटना से यही निकल कर आ रहा है कि मोबाइल फोन पर चल रही ऑनलाइन गेमिंग, पब्जी, फ्री फायर जैसी गेम बच्चों को सुधारने के बजाए उन्हें क्रूर बना रही है। इस आनलाइन गेमिंग के चलते राह से भटके बच्चों के भविष्य के लिए मोबाइल फोन पर चल रहे अनाप-शनाप गेमिंग रोकने के लिए कानूनी बदलाव तो बहुत किए गए, लेकिन इसका अनुपालन न कर आनलाइन गेमिंग चलाने वाली कंपनियां मनमाना रवैया अपना रही है, नतीजतन कईयों घरों का चिराग बुझ गया। जानकार बताते हैं कि इस पर सुधार नहीं हुआ तो बच्चों का भविष्य और खतरे में हो सकता है।

25 अगस्त 2025 को गोमतीनगर क्षेत्र में इंटर के छात्र सिद्धार्थ को गेम की लत ऐसी सवार हुई घरवालों ने विरोध किया तो आत्महत्या कर ली। 27 जुलाई 2025 को आशियाना इलाके में आठवीं के छात्र जफेद बाघ ने खुदकुशी कर ली। आठ जून 2022 को पीजीआई के पंचम खेड़ा यमुना पुरम में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर को मां ने गेम खेलने से मना किया तो पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मां को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। इन मामलों की चर्चा खत्म भी नहीं हुई थी कि अब मोहनलालगंज क्षेत्र के धनुआ सांड गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर को फ्री फायर जैसी गेम की लत ऐसी सवार हुई कि पिता की 14 लाख रुपए हार गया।
इसकी जानकारी मिलते ही पिता ने फटकार लगाई तो कक्षा छह के छात्र यश ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर।

इस मामले चिनहट कस्बा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद शफीक ( बाबा ) का कहना है इस दौर में जिस तरह मोबाइल फोन पर अनाप-शनाप गेमिंग चल रही है इन पर सरकार द्वारा रोक लगाने की जरूरत है, ताकि मासूम बच्चों का भविष्य खतरे में न पड़े। उन्होंने मोहनलालगंज क्षेत्र में हुई घटना का हवाला देते हुए कहा कि मोबाइल फोन पर चल रही गेमिंग का ही नतीजा है कि मासूम छात्र ने आत्महत्या कर लिया। मोहम्मद शफीक बाबा कहते हैं कि अभी उस मासूम की खेलने कूदने की उम्र थी लेकिन फ्री फायर गेमिंग की लत ने हमेशा के लिए माता-पिता से जुदा कर दिया।

Spread the love

Crime News

चिनहट: होटल में ठहरे युवक ने लगाई फांसी, मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप

घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More