चिनहट: पुनीत यादव को गोली मारने वाले दो गोलीबाज गिरफ्तार

Untitled 3 copy 22
  • अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद
  • मटियारी गांव में हुई घटना का मामला

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के मटियारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मटियारी गांव निवासी 37 वर्षीय पुनीत यादव के ऊपर गोलियों की बौछार कर उसे जख्मी करने वाले नामजद हमलावर विनय यादव सहित दो गोली बाजों को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।

सनद रहे कि 13 सितंबर 2025 की रात करीब नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाले विनय यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर मटियारी गांव निवासी 37 वर्षीय पुनीत यादव को गोली मारकर घायल कर दिया था। इन लोगों ने वहां कई राउंड फायरिंग झोंकी थी। इस संबंध पुनीत के घरवालों ने पड़ोस में रहने वाले विनय यादव सहित अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नामजद आरोपी विनय यादव क्षेत्र में अपने साथी के साथ आजाद बनकर घूम रहा है। इस सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर दोनों को धरदबोचा।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक विनय यादव मटियारी गांव का निवासी है जबकि पकड़ा गया उसका दूसरा साथी बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमाबाद व हाल पता चिनहट के प्रेम बाग कालोनी निवासी जुल्फी उर्फ सैफ है, जिन्होंने ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Dubagga
Crime News

दुबग्गा वन क्षेत्र में धड़ल्ले से काटे जा रहे हरे भरे सागवान के पेड़

Dubagga ट्रैक्टर ट्राली में लोड कर गैर जनपदों में की जा रही तस्करी वन रक्षक और वन दारोगा की मिलीभगत से हो रही हरे पेड़ों की कटान दुबग्गा वन रेंज क्षेत्र के कसमंडी रोड जाखड़ बाग चौराहा मयूर सिटी के सामने प्रतिबंध हरे पड़ों की कटान घड़ल्ले से हो रही है। इस क्षेत्र में हरे […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बगैर अधीक्षक और जेलर के चल रही आदर्श कारागार!

प्रदेश के चयनित कैदियों को रखने एकमात्र जेल का हाल बेहाल लंबे समय से अधीक्षक तैनात तो जेलर नहीं, जेलर तैनात तो अधीक्षक नहीं, अब दोनों नहीं राकेश यादव राजधानी के आदर्श कारागार में अब न कोई अधीक्षक है और न ही की जेलर तैनात है। अधीक्षक और जेलर विहीन इस जेल का संचालन डिप्टी […]

Spread the love
Read More
High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More