चिनहट: कमता में युवक ने की खुदकुशी, वजह साफ नहीं

suicide NayaLook
  • शंकरपुरी कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बेरोज़गारी, घरेलू, प्रेम-प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट थाना क्षेत्र कमता स्थित शंकरपुरी कॉलोनी में मंगलवार को 35 वर्षीय अनिल कुमार का शव घर के अंदर फांसी पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने फांसी के फंदे पर लटके अनिल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के भेजा, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि अनिल कुमार ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस पड़ताल कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

चिनहट के कमता क्षेत्र स्थित शंकरपुरी कॉलोनी निवासी सुनील कुमार राजपूत परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह सुनील कुमार के छोटे भाई 35 वर्षीय अनिल कुमार का शव कमरे में चादर के सहारे फांसी पर लटका मिला। यह माजरा देख सुनील ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और चौकी प्रभारी कमता मोहित कुमार घरवालों की मदद से फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतारा।

पुलिस मामले की छानबीन कर अनिल कुमार को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक सुनील की पत्नी पूजा करने के लिए उठीं तो देखा कि कमरे का दरवाजा भीतर से बंद है। खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। देखा कि अनिल कुमार का शव पंखे के कुंडे में चादर के सहारे लटक रहा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले की गहनता से जांच पड़ताल की गई, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा

काइगर से टकराकर पलटी अर्टिगा, छह घायल राहत की बात यह है कि हादसा बेहद भीषण होने के बावजूद सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी अनहोनी टल गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं। उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: जिले के नौतनवां कस्बे के […]

Spread the love
Read More