इंडिगो एथेंस के लिए शुरू करेगी उड़ान सेवा

Untitled 1 copy 22

नई दिल्ली। यात्री संख्या के मामले में देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ग्रीस के एथेंस शहर के लिए उड़ान सेवा शरू करेगी। एयरलाइंस ने सोमवार को बताया कि वह जनवरी 2026 के पूर्वार्द्ध में एथेंस को अपने नेटवर्क में शामिल करेगी जो ग्रीस का ऐतिहासिक शहर है। उसकी योजना दिल्ली और मुंबई से एथेंस के लिए सेवा शुरू करने की है। इस मार्ग के साथ वह अपने बेड़े में पहली बार शामिल A321XLR विमान के परिचालन की भी शुरुआत करेगी। अभी इसके लिए नियामकीय मंजूरी मिलनी शेष है।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एलबर्स ने कहा कि भारत और ग्रीस के बीच उड़ान की घोषणा करने वाली इंडिगो एक मात्र भारतीय एयरलाइंस है। बाद में ग्रीस के दूसरे शहरों के लिए भी उड़ाने शुरू करने की योजना है। इंडिगो की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत और यूरोपीय देशों के बीच व्यापार और सांस्कृतिक संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। यूरोप और भारत में विमानन सेक्टर में भी तेज वृद्धि देखी जा रही है। इसे देखते हुए उसने ग्रीस के लिए सीधी सेवा शुरू करने का फैसला किया है। (वार्ता)

Spread the love

Nirmala Sitharaman on Indian Economy
Business

निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान: भारत की अर्थव्यवस्था स्थिर, 3F पर फोकस जरूरी

Nirmala Sitharaman on Indian Economy : वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार लगातार आर्थिक स्थिरता बनाए रखने पर जोर दे रही है। इसी बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत स्थिति में बनी हुई है। उन्होंने खास तौर पर ‘3F’ […]

Spread the love
Read More
RBI
Business homeslider

RBI गवर्नर के बयान से मजबूत हुआ रुपया

डॉलर के मुकाबले 95.34 पर पहुंची भारतीय मुद्रा विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव रोकने को तैयार RBI नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले लगातार लुढ़क रही भारतीय मुद्रा (रुपये) को मजबूत करने का जिम्मा स्वयं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने संभाला है। उन्होंने विदेशी मुद्रा बाजार में […]

Spread the love
Read More
Gold and Silver Price
Business

Gold and Silver Price महंगे हुए सोना-चांदी, बाजार में बढ़ी हलचल

Gold and Silver Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच समझौते की संभावनाओं ने निवेशकों का ध्यान एक बार फिर सोना और चांदी की ओर खींच लिया है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली। खासतौर पर […]

Spread the love
Read More