अपराध पर अंकुश लगाने नाकाम पुलिस: जिले के कई थाना क्षेत्रों में दहशत, जागकर रात गुजारने पर मजबूर हैं ग्रामीण

Crime NayaLook
  • बीहड़ जैसा हो गया है जनपद बस्ती का हाल

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले यानी वर्ष 2018 राजधानी लखनऊ के माल, मलिहाबाद, काकोरी सहित अन्य ग्रामीण इलाकों सिलसिलेवार चोरी और डकैती जैसी घटनाओं ने स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार कर दिया था। ठीक इसी तरह अब 2025 में बस्ती जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के ग्रामीण इलाके कई दिनों से बेखौफ चोरों के कब्जे में है। लगातार हो रही घटनाओं से यही लग रहा है कि चोरों को पुलिस का खौफ नहीं रहा। आतंक का पर्याय बने चोरों ने ऐसी दहशत फैलाई कि पूरा का पूरा इलाका दहशत और सदमे में है। बताया जा रहा है बस्ती जिले के हरैया क्षेत्र में तीन घरों को निशाना बनाते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।

यही नहीं बभनियाव बुजुर्ग गांव में 18 वर्षीय युवक को घायल कर चोर घर में रखी रकम और कीमती सामान बटोर ले गए थे।
सेमरिहवा गांव, महादेवी गांव, परशुरामपुर क्षेत्र में, मुंडेराव व जिभीनियाव सहित कई गांवों में बेख़ौफ़ चोरों ने दिनदहाड़े और रात में चोरी कर ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। दहशत फैलाने वाले बदमाशों ने किसी को गन प्वाइंट पर लेकर तो किसी को लाठी-डंडों से वारकर घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं।

लगातार हो रही घटनाओं के मामले में पुलिस के आलाधिकारी भले ही तरह-तरह की बयानबाजी करते फिर रहे हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि पुलिस बेखौफ बदमाशों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। सिलसिलेवार हो रही घटनाओं से यही लग रहा है कि जनपद बस्ती बीहड़ जैसा हाल हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस एक गांव में पहुंचती है तो दूसरे गांव में फिर घटना होने की खबर ने पुलिस की नींद हराम कर दी है। फिलहाल जिस तरह से बस्ती जिले में लगातार हो रही घटनाएं होने की खबर आ रही है इससे यही लग रहा है कि पुलिस क्राइम कंट्रोल करने में नाकाम है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार, एक गैस सिलेंडर, दो साड़ी व नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: बीते 30 जुलाई 2026 को चिनहट क्षेत्र के मटियारी स्थित बी-5 ओम साई विष्णु विहार कॉलोनी कांतिपुरम निवासी विनय कुमार तिवारी के घर में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहनीय पहल

 खत्म कर दी प्रदेश जेलों में ओवरक्रॉडिंग की समस्या जेलों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के उठाए कदम राकेश यादव Lucknow: योगी सरकार प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और मानवीय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। बढ़ती बंदी संख्या और जेलों में ओवरक्राउडिंग की समस्या को दूर करने के लिए […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi Uttar Pradesh

LSR छात्राओं ने बताई असुरक्षा की आपबीती, बोलीं- शाम होते ही लगता है डर

New Delhi:  दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR) के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता एक बार फिर सामने आई है। दक्षिण दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म और कॉलेज के पिछले गेट के पास पुलिस मुठभेड़ की घटना के बाद छात्राओं में डर और […]

Spread the love
Read More