नेपाल में पटरी पर लौटने लगी है जिंदगी, सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही शुरू

Untitled 7 copy 10
  • कर्फ्यू हटाने के बाद Gen-Z ने काठमांडू में शुरू किया सफाई अभियान
  • फिर से खुले शॉपिंग मॉल और दुकानें

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में हाल ही में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद शुक्रवार को सुशीला कार्की को अंतरिम मुखिया के तौर पर शपथ दिलाने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं। शनिवार को नेपाल में कर्फ्यू हटा लिए जाने के बाद जेन-जी ने देश भर में सफाई अभियान शुरू कर दिया। सड़कों और डिवाइडरों की रंगाई-पुताई तक खुद से करना आरंभ कर दिया है। इसके बाद अब काठमांडू घाटी से लेकर अन्य इलाकों में जीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। नेपाली सेना के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि अब देश में कहीं भी कर्फ्यू या कोई प्रतिबंध लागू नहीं है।

नेपाल में दुकानें, किराना स्टोर, सब्जी मंडियां और शॉपिंग मॉल फिर से खुल गए हैं। सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। प्रमुख सरकारी इमारतों सहित कई स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया गया है। गौरतलब है कि इन सरकारी इमारतों को हाल ही में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान निशाना बनाया गया था। प्रदर्शनकारियों ने इनमें तोड़फोड़ की थी और आग भी लगा दी थी।

ये भी पढ़े

मर्दानगी बढ़ाने वाली गोली खाई तो या हो जाओगे नपुंसक या जान से धो सकते हैं हाथ

नेपाल में बीते सोमवार को भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। पुलिस की कार्रवाई में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई थी। विरोध तेज होने पर सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री कार्यालय में घुस गए। इसी के तुरंत बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा। सोमवार रात को सरकार ने सोशल मीडिया पर लगा प्रतिबंध हटा लिया था।

नेपाल पुलिस के ताजा आंकड़ों के अनुसार इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। ये प्रदर्शन मुख्य रूप से “जेनरेशन Z” (1997 से 2012 के बीच जन्मे युवा वर्ग) के नेतृत्व में हुए थे।

ओली के इस्तीफे के बाद नेपाली सेना ने सुरक्षा स्थिति अपने हाथ में ले ली। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए काठमांडू घाटी और अन्य क्षेत्रों में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू की गई थी। हालांकि, कुछ निश्चित समयावधि में लोगों को आवाजाही की अनुमति दी गई। नेपाल में जारी राजनीतिक संकट से निपटने और आगामी चुनावों की निगरानी के लिए सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

नाग पंचमी पर सिंह, कन्या राशि के जातक रहें सावधान

Today’s Horoscope  मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं। वृषभ : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More