देवकली मंदिर से शुरू हुई वेब सीरीज जुर्म के सच्ची दास्तान की शूटिंग

Untitled 6 copy 10

औरैया। जिले में बनने जा रही वेब सीरीज जुर्म की सच्ची दास्तान का शुभारम्भ देवकली मंदिर पर हवन-पूजन के साथ किया गया। यह वेब सीरीज एक महीने तक जिले के चयनित स्थानों पर शूट की जाएगी। सर्वप्रथम इसकी शुरुआत देवकली मंदिर खानपुर स्थित अंबेडकर पार्क से की गई। निर्माताओं के अनुसार इस वेब सीरीज में चंबल क्षेत्र और औरैया जिले में घटी विभिन्न घटनाओं एवं दुर्घटनाओं को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया जाएगा। इसका उद्देश्य दर्शकों को उन सच्ची घटनाओं से परिचित कराना है, जिनसे समाज को सीख और चेतावनी दोनों मिल सके।

इस मौके पर मौजूद डायरेक्टर आर्यन सिंह और निर्माता शिवा मिश्रा ने बताया कि क्षेत्रीय व मुम्बई के कलाकारों को अवसर दिया जा रहा है। ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि यह प्रयास जिले की पहचान को नया दिशा देने वाला साबित होगा। वेब सीरीज की स्टार कास्ट में रिचा तिवारी, घनश्याम कॉमेडियन, बलवंत राज, योगाचार्य एकेराज, डॉक्टर सुनील सिंह, रजनीश खन्ना, गोविंद, शालू, लवली, विमल शास्त्री, निधि पटेल, रमेश चंद्र, पूजा सिंह और आकांक्षा सहित कई कलाकार शामिल हैं। इनके अलावा कैमरा मैन की भूमिका में गुड्डू सिंह और अन्य सहयोगियों के रूप में रिंकल चौहान, रिंकू मामा व अंशु पाल भी अपना योगदान देंगे। शूटिंग के दौरान कलाकारों ने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट से जिले में कला और संस्कृति के नए आयाम खुलेंगे। वहीं दर्शकों को असल घटनाओं पर आधारित रोमांचक और भावनात्मक कहानियां देखने को मिलेंगी। शुभारम्भ अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने वेब सीरीज की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Entertainment

नाना पाटेकर: बेबाक आवाज का अंत, किरदारों में हमेशा जिंदा रहेंगे

Lucknow: भारतीय सिनेमा के फलक पर कुछ ही ऐसे चेहरे होते हैं जो सिर्फ कैमरे के सामने अभिनय नहीं करते, बल्कि अपनी मौजूदगी से पूरे समाज के भीतर सुलग रहे सवालों को आवाज देते हैं। आठ अक्टूबर 2026 को गोवा के डोना पाउला स्थित अपने फ्लैट में 75 वर्ष की आयु में जब नाना पाटेकर […]

Spread the love
Read More
Mumbai
Entertainment

नाना पाटेकर के निधन पर राज ठाकरे भावुक, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी

Mumbai: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के आकस्मिक निधन से बॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। 75 वर्षीय नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें […]

Spread the love
Read More
Nana Patekar
Analysis Entertainment homeslider Uttar Pradesh

नाना पाटेकर : अभिनय का वह विद्रोही स्वर जो कभी खामोश नहीं होगा

Nana Patekar का इस दुनिया से चले जाना अभिनय की दुनिया में एक ऐसी वीरानी छोड़ गया है। जिसे भर पाना आसान नहीं होगा। कुछ अभिनेता पर्दे पर आते हैं। अभिनय करते हैं। तालियाँ बटोरते हैं । चले जाते हैं। कुछ कलाकार दर्शकों के भीतर उतर जाते हैं। उनके संवाद स्मृतियों का हिस्सा बन जाते […]

Spread the love
Read More