आलमबाग से दो मासूम बच्चों का अपहरण, पुलिस महकमे में हड़कंप

KidnappingNayaLook
  • अपहरणकर्ताओं ने मांगी दस लाख रुपए की फिरौती
  • खोज में पुलिस की टीमें रवाना, CCTV  कैमरे की फुटेज से पुलिस अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने का प्रयास
  • गुरुवार को दर्ज कराई गई थी गुमशुदगी
  • फिरौती मांगने की खबर मिलते ही घरवालों में मचा कोहराम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आलमबाग के तालकटोरा रोड स्थित वीजी कॉलोनी निवासी नौ वर्षीय अर्जुन व छह वर्षीय प्रदुम्न का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने दोनों बच्चों के पिता से दस लाख रुपए फिरौती मांगी है। पुलिस ने गुरुवार को गुमशुदगी दर्ज की थी, लेकिन शुक्रवार को मामला अपहरण का सामने आने पर उसके होश उड़ गए। पुलिस अधिकारी अपहर्ताओं की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि बच्चों को सकुशल बरामद और अपहरणकर्ताओं को दबोचने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। फिलहाल बच्चों को अगवा करने का शक किसी जानने वालों पर ही गहरा रहा है।

आलमबाग क्षेत्र के तालकटोरा रोड पर स्थित वीजी कॉलोनी में रहने वाले संजय सिंह मैकेनिक हैं और वहीं के रहने वाले संजय यादव आटो चालक हैं। बताया जा रहा है कि उनके बच्चों अर्जुन और प्रद्युम्न गुरुवार दोपहर घर के बाहर खेल रहे थे कि अचानक लापता हो गए। बताया जा रहा है कि देर तक घर न पहुंचने पर दोनों परिवार के लोग बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी कि शुक्रवार सुबह घरवालों के मोबाइल फोन काल कर बच्चों को अगवा किए जाने की जानकारी दी। फोन करने वालों ने बच्चों को छोड़ने के बदले दस लाख रुपए फिरौती मांगी है। परिवारीजन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। बच्चों के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और छानबीन शुरू कर दी।

अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने के लिए क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और पुलिस को लगाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि घर के सामने से बच्चों को ले जाते CCTV कैमरे की फुटेज में दिख रहे हैं। ऐसे में बच्चों के अपहरण का शक किसी जानने वालों पर ही गहरा रहा है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के मुताबिक इस मामले में पुलिस की टीमें लगातार अलग-अलग दिशाओं में दबिश दे रही है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि जल्द ही अपहरणकर्ता पकड़ लिए जाएंगे और बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीमें सीमावर्ती जिलों की पुलिस का भी मदद ले रही है। हालांकि सूत्रों की मानें तो पुलिस को अपहरणकर्ताओं के बारे में सुराग मिल गया है। वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है और करीबी व घर वाले बच्चों को सही सलामत वापस आने की दुआ मांग रहे हैं।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More