पत्नी की हत्या के दोषी पति को सश्रम आजीवन कारावास की सजा

Untitled 10

कोडरमा । पत्नी की हत्या करने के एक मामले की सुनवाई करते हुए अपर जिला और सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने दोषी पति रविकांत सिंह उर्फ सोनू सिंह को दोषी पाते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने 25 हजार जुर्माना लगाया। मामला वर्ष 16 दिसंबर 2023 का है। इसे लेकर कोडरमा थाना में मृतक के पिता सागर सिंह ने अपनी पुत्री ममता देवी की हत्या को लेकर 17 दिसंबर 2023 को थाना कांड संख्या 222/23 दर्ज कराया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि पति रविकांत सिंह उर्फ सोनू सिंह और अन्य घर वालों ने मिलकर मेरी पुत्री ममता देवी की हत्या पैसे के लालच में कर दी। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक प्रवीण कुमार सिंह ने बहस किया। इस दौरान सभी 10 गवाहों का परीक्षण कराया गया।

सुनवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए लोक अभियोजक ने न्यायालय से अभियुक्त को अधिक से अधिक सजा देने का आग्रह किया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रकाश राम ने दलीलें पेश की। अदालत ने सभी गवाहों और साक्ष्‍यों का अवलोकन करने के बाद अभियुक्त को 302 आईपीसी के तहत दोषी पाते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना लगाया। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

JPSC Exam
Education Jharkhand

JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 2025 की प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग

JPSC Exam : झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC की वर्ष 2025 की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर उठे विवाद ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है। परीक्षा में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हरिशरण देवगन नाम के याचिकाकर्ता ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की है। याचिका में परीक्षा को रद्द कर […]

Spread the love
Read More
Ranchi Student Protest
Analysis Jharkhand Politics

सरकार से बातचीत से पहले छात्रों का प्लान तैयार, प्रतिनिधिमंडल और मांगों को लेकर बनाई रणनीति

Ranchi Student Protest :  रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच होने वाली प्रस्तावित वार्ता से पहले छात्रों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है। वार्ता में अपनी बात मजबूती से रखने के लिए छात्रों ने एक विशेष बैठक की, जिसमें प्रतिनिधिमंडल की संख्या, बातचीत के मुद्दों और […]

Spread the love
Read More
JPSC
homeslider Jharkhand National

बड़कागांव के पौता गांव के युवक को पूछताछ के बाद छोड़ा

JPSC पाँच जिलों में 18 ठिकानों पर एक साथ CID का छापा रंजन कुमार सिंह रांची।  झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की अलग अलग प्रतियोगी परीक्षाओं म अनियमितताओं की जांच अब और तेज हो गई है। सोमवार को CID ने राज्य के पांच जिलों रांची, पलामू, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में एक साथ 18 ठिकानों […]

Spread the love
Read More