कांग्रेस ने किया हर मां की गरिमा का अपमान : रेखा

Rekha GuptaNayaLook

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर राजनीतिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का अपमान नहीं बल्कि हर मां की गरिमा का अपमान किया है। रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा, ‘जनविश्वास खो चुकी कांग्रेस ने राजनीतिक मर्यादाओं की पूरी तरह धज्जियाँ उड़ा दी हैं। पहले सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता का अपमान किया और अब झूठे एआई वीडियो के जरिए वही घृणित कृत्य कांग्रेस दोहरा रही है। यह केवल प्रधानमंत्री की माँ का नहीं, हर माँ की गरिमा का अपमान है।

उन्होंने कहा कि यह संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे पर ही प्रधानमंत्री की माता को लगातार अपमानित किया जा रहा है। कांग्रेस का यह घृणापूर्ण और ओछा व्यवहार महिलाओं और माताओं के सम्मान का घोर उल्लंघन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में माँ को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और कांग्रेस बार-बार इसे आहत कर रही है। भारत की हर माँ का सम्मान सुरक्षित रहना चाहिए। कांग्रेस को अपनी इस नफरत की दुकान को बंद करके, देश की हर माता से माफी माँगनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि बिहार कांग्रेस ने ‘साहब के सपनों में आई मां’ शीर्षक से एक्स पर एक वीडियो साझा किया जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है।(वार्ता)

Spread the love

Delhi Weather

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, पार्किंग चार्ज डबल

New Delhi: सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने स्थायी विंटर पॉल्यूशन एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत 1 नवंबर से 28 फरवरी तक कई प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू होंगे। इनमें पार्किंग शुल्क दोगुना करना, कार्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ की मौजूदगी, वाहनों के लिए वैध PUC अनिवार्य […]

Spread the love
Read More
Delhi National Politics

ज्ञानेश कुमार पर CJP का आंदोलन ऐलान

New Delhi:  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की जा रही हैं, लेकिन अदालतों में चल रही […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi

दिल्ली-NCR में गैंगरेप केसेज पर चढ़े सुप्रीम कोर्ट के तेवर

New Delhi:  दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न समेत हाल की घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इन घटनाओं की […]

Spread the love
Read More