कर्तव्य पांडेय का आठवां भक्तिगीत ‘निमिया पर झुलुया’ लांच

Untitled 1 copy 14
  • वरिष्ठ जदयू नेता आशुतोष राय ने लांच किया संगीत

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि विवेक पांडेय के पुत्र कर्तव्य पांडेय का नया भक्ति गीत ‘निमिया पर झुलुया’ गुरुवार को लांच किया गया। यह लांचिंग वरिष्ठ जदयू नेता और स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने की। इस गीत का पोस्टर भी लांच किया गया। यह कर्तव्य पांडेय द्वारा गाया गया आठवां गीत था। इस मौके पर स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने कहा कि हम लोगों के बीच से 13 साल के कर्तव्य पांडेय निकले हैं और भोजपुरी लोकगीत-भक्तिगीत में अपना मुकाम बना रहे हैं।

यह वास्तव में गर्व की बात है। इन्होंने बेहद कम संसाधन में शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। 13 साल की उम्र में ही भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह की इन पर कृपा हो गई है। हमलोग यही चाहेंगे कि वह यूं ही अपनी कृपा कर्तव्य पांडेय पर बनाए रखें। कर्तव्य ने आठ गीत अब तक गाये हैं। आज ही आठवें गीत की लांचिंग हुई है। संगीत के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। आज की तारीख में भोजपुरी इंडस्ट्री चरम सीमा पर है। हम लोग तो यही दुआ करेंगे कि आने वाले वक्त में कर्तव्य पांडेय सफलता की ऊंचाईयों को छुएं।

गौरतलब है कि कर्तव्य पांडेय अभी एक फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं। फिल्म का नाम है रुद्र शिवाय। इस फिल्म में वह मुख्य कलाकार के बचपन का किरदार निभा रहे हैं। वह विवेकानंद इंग्लिश हाईस्कूल में कक्षा सात के छात्र हैं। वह रोजाना दो घंटे रियाज करते हैं। उनके परिजन भी उनकी हरसंभव सहायता करते हैं। इस मौके पर संतोष भगत, सुनील सिंह, राघवेंद्र सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, विवेक पांडेय, हरेराम सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, अमृता मिश्रा, मुकुल मिश्रा और तारक मुखर्जी, आदित्य मुखर्जी, रिक्की केशरी, अरुण पुराणिक आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Entertainment

एडवांस बुकिंग में सुस्ती के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ से 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

Welcome To The Jungle  : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म  जंगल में आपका स्वागत है रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में है। भारी-भरकम स्टारकास्ट और लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की विरासत के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। हालांकि ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Akash Deep Marriage  :  भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप  ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करते हुए अक्षिता राज के साथ विवाह कर लिया। वाराणसी के ताज गंगेस होटल में आयोजित पारंपरिक समारोह में दोनों ने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी समारोह […]

Spread the love
Read More
Medha Shankar Movie
Entertainment

बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म, फिर भी प्राइम वीडियो के टॉप ट्रेंड में पहुंची

Medha Shankar Movie :  सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2‘ ने OTT पर आते ही खेल पलट दिया है। 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 1.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी और साल 2026 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों […]

Spread the love
Read More