पूरी दुनिया को शांति का उपदेश देने वाले भगवान बुद्ध के देश नेपाल में लोग दहशत में जीने को मजबूर

Untitled 18 copy
  • लापरवाही रिकार्ड बना प्रधानमंत्री ओली के लिए मुसीबत, पद से दिया इस्तीफा
  • प्रदर्शनकारियों का उबाल फूंक दिया पीएम व मंत्रियों का आवास
  • पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी राजलक्ष्मी को जिंदा जलाया
  • तनाव बरकरार, पुलिस फोर्स जगह-जगह तैनात
  • नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए DGP राजीव कृष्ण ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

लखनऊ। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के लिए मंगलवार का दिन काला साबित हुआ। प्रदर्शनकारियों का कड़ा रुख अख्तियार करते देख उन्हें प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। उग्र प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौड़ेल सहित कई बड़े नेताओं के निजी आवास पर तोड़फोड़ कर हमला किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार को आग के हवाले कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सोमवार को पुलिस कार्रवाई में डेढ़ दर्जन से अधिक हुई लोगों की मौत के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग को लेकर हजारों की संख्या में लोग क्रोधित हो गए और जगह-जगह प्रदर्शन कर कई बड़े नेताओं के घर फूंक दिए। यह माजरा देख ओली ने तत्काल प्रभाव से पद से इस्तीफा दे दिया। प्रदर्शनकारियों की इस धमक की वजह से अब राजा की रियासत में बगावत के सुर सुनाई पड़ने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले से नेपाल में सब-कुछ ठीक चल रहा था कि जैसे ही खबर मिली कि पुलिस की कार्रवाई में 20 लोगों की जानें चली गईं मानों वहां की जनता का गुस्सा सातवें आसमान पहुंच गया और देखते ही देखते मानों नेपाल का कुछ हिस्सा तहस-नहस हो गया।

इस मामले में यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद करने तथा उन्हें सुरक्षित लाने के लिए एडीजी कानून-व्यवस्था की अगुवाई में पुलिस की एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सहायता के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर व व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं।

Spread the love

International

ब्रिक्स सम्मेलनः वैश्विक गुटबाजी के बीच चमकी भारतीय कूटनीति

New Delhi: हाल ही में संपन्न हुआ 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वैश्विक कूटनीति के इतिहास में भारत के बढ़ते रसूख और भारतीय विदेश मंत्रालय की बेजोड़ रणनीतिक सूझबूझ की एक कालजयी कहानी बन गया है। यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया के तनाव और वैश्विक गुटबाजी के इस दौर में, दुनिया भर की निगाहें नई दिल्ली पर […]

Spread the love
Read More
Anwar Ibrahim
homeslider International

केरल में अनवर इब्राहिम का बड़ा संदेश, बोले- नई सच्चाइयों को समझें विद्वान

Anwar Ibrahim: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने केरल दौरे के दौरान धार्मिक विद्वानों और समाज के नेतृत्वकर्ताओं से बदलती दुनिया की नई तकनीकों और चुनौतियों को समझने की अपील की। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में विज्ञान, डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में विद्वानों को इन […]

Spread the love
Read More
Pakistan Inflation
International Uncategorized

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल से लेकर आटा प्याज तक पर टूटी महंगाई

Pakistan Inflation: पाकिस्तान की आर्थिक परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। देश में आम जरूरत की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ईंधन से लेकर रसोई में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं तक के महंगे होने से आम लोगों पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। ताजा आंकड़ों ने पाकिस्तान […]

Spread the love
Read More