दिल दहला देने वाली घटना, तीन बेटियों की गला घोट कर हत्या करने के बाद मां ने की आत्महत्या

CRIME NayaLook

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दिल दहला देने वाला मामला देखने को मिला है। पति-पत्नी के बीच उपजे विवाद में महिला ने तीन बच्चियों की जान ले ली। इसके बाद खुद फांसी के फंदे से लटक गई। ड्यूटी से लौटे पति के सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव को घर से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात दोघट थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकरी गांव में खौफनाक घटना देखने को मिली है। ड्यूटी पूरी करके घर लौटे पति विकास के सामने खौफनाक मंजर आया है। मामले की जानकारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

दरवाजे पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की भीड़

गौरतलब है कि टिकरी गांव का रहने वाला विकास टूरिस्ट बस ड्राइविंग का काम करता है। रात में 8:30 बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर लौटा था। उसके पहुंचने पर घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद था। उसने, दरवाजा खोलने के लिए पत्नी को आवाज़ लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया ना मिली। बार-बार आवाज देने के बाद मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग हैरानी जताते हुए कहने वालों की किसी ने घर से बाहर जाते हुए नहीं देखा है। ऐसी स्थिति में विकास की बेचैनी बढ़ती चली गई। उसने दोघट पुलिस को मामले से अवगत करते हुए मौके पर बुला लिया। टिकरी पहुंची पुलिस ने वीडियो फोटोग्राफी करवाते हुए अंदर से बंद दरवाजे का ताला तुड़वा दिया। इसके बाद अंदर का नजारा जिसने भी देखा उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

बिस्तर पर पड़ा था बेटियों का शव

कमरे के अंदर का नजारा दिल दहला देने वाला ही नहीं बल्कि रूह को कंपा देने वाला था। सात वर्षीय पुत्री गुंजन, दो वर्षीय कीतो और चार महीने की मीरा का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। वही 30 वर्षीय पत्नी तेज कुमारी का शव पंखे के सहारे साड़ी से बने फांसी के फंदे से लटक रहा था। पत्नी और बेटियों का शव देखते ही पति की चीख निकल पड़ी। वह मौके पर दहाड़े मार कर रोने लगा।

पति-पत्नी के बीच विवाद

पुलिस के पूछताछ में पति ने बताया कि उन दोनों के बीच शहर में जाकर रहने के लिए विवाद चल रहा था। पत्नी चाहती थी कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए शहर लेकर चलो। जबकि पति मूल गांव छोड़ने के लिए राजी नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। जिसकी नाराजगी के कारण बीते 24 घंटे में पति-पत्नी के बीच बातचीत भी नहीं हुई थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी बात की नाराजगी के कारण तेज कुमारी ने चुन्नी से बच्चों का गला घोंट दिया। इसके बाद वह खुद फांसी के फंदे से झूल गई।

बोले SP : घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पति पत्नी के बीच आपसी क्लेश के कारण पत्नी ने तीनों बच्चों की गला घोट कर हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया है। पत्नी पति के साथ बच्चों को लेकर बाहर जाना चाहती थी, इसी कारण से दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संकलन करवाने के बाद चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।

Spread the love

Lucknow
Uttar Pradesh

UP में CNG फिर हुई महंगी, लखनऊ-आगरा समेत इन जिलों में बढ़े दाम, जानें नए रेट

Lucknow : महंगाई से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में CNG के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ और आगरा में CNG की कीमत में तीन रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। वहीं अयोध्या, उन्नाव और सुल्तानपुर में भी […]

Spread the love
Read More
Kannauj Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कन्नौज जेल में अवैध वसूली के आरोपी कनिष्ठ सहायक को डीजी ने किया निलंबित

Kannauj Jail मृतक जेलकर्मी के परिवार को वित्तीय लाभ न दिलाने पर कनिष्ठ सहायक निलंबित लखनऊ। कन्नौज जेल में बंदियों से अवैध वसूली और सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न करने वाले कनिष्ठ सहायक का महानिदेशक कारागार ने निलंबित कर दिया है। जेल में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार ने मृतक जेलकर्मी के परिजनों को समय से अनुमन्य […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

क्या USB पेनड्राइव हो गई पुरानी? क्लाउड और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज

क्या पुरानी हो गई USB पेनड्राइव? क्लाउड, स्मार्टफोन और SSD ने बदला डेटा स्टोरेज का तरीका USB Pen Drive : डिजिटल दौर में डेटा को सुरक्षित रखना और एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पहुंचाना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। कुछ साल पहले तक फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी जरूरी फाइलों को […]

Spread the love
Read More