हाथरस में बेरहम मां का कलयुगी करतूत: कोई पेशेवर नहीं मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर बच्ची को उतारा था मौत की नींद

death 1
  • घटना का खुलासा होने पर मां का क्रूर चेहरा आया सामने

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आखिर समाज किधर जा रहा है। कोई पिता, कोई बेटा, कोई पत्नी को तो कोई प्रेमी की चाहत में अपने पति या फिर अपने ही जिगर के टुकड़े को मौत के घाट उतार कर रिश्ते को कलंकित करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के हाथरस जिले में देखने को मिला जहां एक मां ने अपने प्रेमी की चाहत में अपनी मासूम बेटी को मौत की नींद सुला दिया। मामले का राजफाश होने पर पूरे इलाकाई लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया। राज ने खुले इसके लिए कलयुगी मां ने मासूम बेटी की जान लेने के बाद शव को कुएं में फेंक कर ऐसे अनजान बनी जैसे कुछ जानती ही नहीं थी। कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि अपराधी अपराध करता है, लेकिन मौके & ए – वारदात पर कुछ न कुछ सबूत जरूर छोड़ जाता है।

सनद रहे कि सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित मऊ चिरायल गांव तीन सितंबर यानी बुधवार को श्रीकृष्ण उर्फ स्वामी की छह वर्षीय बेटी अनव्या उर्फ अरवी घर से उस समय लापता हो गई जब घरवाले एक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में लगे हुए थे। इस बीच जब बच्ची नहीं दिखी तो घर वाले और ग्रामीण उसे खोजना शुरू किए तो उसका शव गांव के पास स्थित खाली कुएं से बंद बोरे में मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए, घटना का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया। जांच के दौरान मासूम बच्ची की हत्या से जुड़ा हुआ चौंकाने वाला ऐसा मामला सामने आया जिसे जानकर ग्रामीणों के पुलिस भी हैरत में पड़ गई।

पुलिस ने बताया कि बच्ची ने अपनी मां और उसके नाबालिग प्रेमी को कमरे में आपत्तिजनक अवस्था देख लिया था। बच्ची के मुंह खोलने के डर से दोनों ने उसकी जान ले ली। पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां पिंकी शर्मा का नाबालिग के साथ पिछले तीन महीने से प्रेम संबंध चल रहा था, घटना वाले दिन पिंकी का पति और सास धर्मिक आनिष्ठान के लिए मथुरा गए थे, जबकि ससुर बाहर घूमने निकले हुए थे। मौका पाकर 33 वर्षीय महिला पिंकी ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। बताया जा रहा है कि इसी बीच खेलते हुए मासूम बच्ची कमरे में पहुंच गई और दोनों लोगों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। मां का करतूत देख बच्ची ने कहा कि वह यह सब अपने पापा को बता दूंगी। यह बात पिंकी और उसके किशोर प्रेमी को नागवार गुजरी दोनों घबरा गए और राज छुपाने के लिए मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

Spread the love

Basti
Uttar Pradesh

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

Basti : हरैया पुलिस ने रेस्टोरेंट’ के मालिक और नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलो अवैध गांजे और नकद के साथ गिरफ्तार किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई। यह गिरफ्तारी […]

Spread the love
Read More
UP Assembly Elections 2027
Politics Uttar Pradesh

2027 में UP की सत्ता के लिए सपा की बड़ी तैयारी, PDA, युवा और महंगाई होंगे अहम मुद्दे

UP Assembly Elections 2027 :  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को लगे झटके के बाद जहां सत्तारूढ़ दल अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी भी लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को विधानसभा […]

Spread the love
Read More
Amethi
Crime News Uttar Pradesh

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और […]

Spread the love
Read More