ठाकुरगंज पुलिस को मिली कामयाबी: वाहन चोरों के अन्तर्जनपदीय गिरोह का खुलासा

Untitled 3 copy 4
  • छह गिरफ्तार एक नाबालिग भी शामिल, चोरी की 21 मोटरसाइकिलें बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने चोरों के अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से चोरी की 21 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। सीतापुर के इस गिरोह का लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों से भी जुड़े हैं। DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह है जो मोटरसाइकिलें चोरी कर रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर ने ठाकुरगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को पकड़ा तो उनसे पूछताछ में पता चला कि यह तो अन्तर्जनपदीय गिरोह से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस गिरोह के साथ लोगों को पकड़ा, जिसमें एक नाबालिग शामिल है।

पकड़े गए सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम सदरपुर सीतापुर निवासी जुनैद (24) पुत्र शहाबुद्दीन, अरस (21) पुत्र असलम, वंश गुप्ता (19) पुत्र मनोज गुप्ता, राहुल गुप्ता (27) पुत्र मायाराम गुप्ता, सलमान (28) पुत्र स्व. इस्लाम खान, जावेद (22) पुत्र शहाबुद्दीन बताया, इस गिरोह में एक नाबालिग शामिल है। डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो घूम-घूमकर मौका मिलते ही मोटरसाइकिलें चोरी कर भाग निकलते हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी सीतापुर जिले के अलग-अलग थानों क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नाबालिग बच्चे से पहले रैकी कराते थे फिर पलक झपकते ही मोटरसाइकिलें लेकर फुर्र हो जाते थे।

Spread the love

Women's movement
Central UP

महिला आरक्षण बिल को परिसीमन और जनगणना के दायरे से बाहर करे सरकार

Women’s movement  महिला आंदोलन की पुरानी और बुनियादी मांग ‘महिला आरक्षण बिल’ (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लेकर आज राजधानी लखनऊ में प्रमुख महिला व जन संगठनों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मुलाक़ात की। डेलीगेशन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को महिलाओं द्वारा सर्वसम्मति से तैयार […]

Spread the love
Read More
UP Mango Festival 2026
Central UP

CM आज करेंगे उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ

800 से अधिक प्रजातियों की होगी प्रदर्शनी UP Mango Festival 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ करेंगे। तीन  से पांच  जुलाई तक चलने वाले इस महोत्सव में देशभर के बागवानों, निर्यातकों, कृषि विशेषज्ञों और आम प्रेमियों को एक […]

Spread the love
Read More
Doctors' Day
Central UP

सुरेश कुमार खन्ना और डॉ. राजेश्वर सिंह ने लॉन्च किया ‘नेट जीरो हॉस्पिटल’ अभियान

विजय श्रीवास्तव Doctors’ Day डॉक्टर्स डे के अवसर पर सरोजनीनगर में आयोजित ‘आरोग्य पर्व-डॉक्टर्स डे संवाद एवं सम्मान समारोह’ में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में ‘नेट जीरो हॉस्पिटल’ अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सरोजनीनगर […]

Spread the love
Read More