मुरादाबाद: हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

gun
  • सरे शाम हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी
  • घटना के पीछे पुरानी रंजिश का मामला आ रहा सामने
  • घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार
  • संभल रोड पर हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी में दुस्साहसिक वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मुरादाबाद जिले में रविवार शाम हिंदू समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कमल चौहान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस तरह से संभल रोड पर सरे शाम बदमाशों ने गोलियों से छलनी किया वह पुलिस के इक़बाल पर सवाल है। हमारे असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को इलाज के जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर निवासी कमल चौहान परिवार के साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम कमल चौहान अपने साथी के साथ कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान संभल रोड पर असलहों से लैस बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर कमल चौहान को गोली मारकर मार दी। बताया जा रहा है कि सीने में दो गोली लगते ही वह लहुलुहान होकर गिर पड़े। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस खून से लथपथ कमल चौहान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि साथ में जा रहे युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि हत्या सनी उर्फ सोनू दिवाकर नाम के युवक ने की है, जिसका आपराधिक इतिहास है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि नामजद आरोपी शनि उर्फ सोनू दिवाकर की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More