सरयू राय ने किया 12 करोड़ 38 लाख से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Untitled 15 copy 1
  • 15वें वित्त आयोग और नगर विकास विभाग की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
  • सरयू बोले-संकल्प करेंगे तो पुल के उस पार का इलाका भी बिष्टुपुर, सोनारी जैसा होगा,

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने रविवार को कुल 12 करोड़ 38 लाख 60 हजार 952 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस धनराशि में नगर विकास विभाग के मद से 1,55,75,900 रुपये के कार्यों का उद्घाटन हुआ है। ऐसे ही 15वें वित्त आयोग के मद से 7,84,06,752 करोड़ के कार्य का उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही नगर विकास विभाग के मद से 2,98,78,300 रुपये के कार्यों का शिलान्यास हुआ। उद्घाटन और शिलान्यास का यह कार्यक्रम डिमना रोड स्थित एक होटल में संपन्न हुआ।

उद्घाटन और शिलान्यास कार्य संपन्न हो जाने के बाद विधायक सरयू राय ने कहा कि उनका सपना है कि पुल के इस पार का बिष्टुपुर, सोनारी समेत जो भी इलाके हैं, उनकी ही तरह पुल के उस पार भी विकास हो। इसके लिए हमें संकल्प लेना होगा। संकल्प से ही सिद्धि की प्राप्ति होती है। एक बार हम लोग विकास के ट्रैक पर चल पड़ेंगे तो विकास होगा ही। बस संकल्प लेने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पुराने दिनों को याद करें तो मानगो में पानी और बिजली की जबरदस्त समस्या थी। तब यह संकल्प लिया गया था कि मानगो में पानी और बिजली की समस्या दूर करनी है। कई पानी की टंकियां बनाई गईं। धीरे-धीरे पानी की समस्या कम होती चली गईं। जो बची हैं, वह भी दूर हो जाएंगी। इसी प्रकार बिजली की समस्या भी प्रायः खत्म हो चली है। अब मानगो दो-दो पावरग्रिड से जुड़ गया है।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, मानगो नगर निगम के उपायुक्त कृष्ण कुमार, मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, सहायक अभियंता मयंक मिश्रा, सहायक अभियंता संतोष कुमार, कनीय अभियंता सुबोध दास, जलालुद्दीन अंसारी, विपिन कुमार, महेश कुमार, मानस सतपति, आशुतोष राय, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, महुआ चक्रवर्ती, राजीव सिंह, छोटन मिश्रा, विनोद राय, निसार अहमद, हरेराम सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, पिंटू सिंह, मुन्ना सिंह, संतोष भगत, महेश सिंह, राजू प्रजापति, संजय सिंह, सीमा शर्मा, ममता ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

वीडियो बना रहे युवक को थप्पड़ जड़ने पर बीडीओ को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

BDO करने गये थे SIR की समीक्षा नया लुक ब्यूरो Ranchi: सरिया प्रखंड में गुरुवार को SIR के दाैरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया है। इस दाैरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गुरुवार को सरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी अपने कुछ सहकर्मियों के साथ प्रखंड […]

Spread the love
Read More