अमेठी पुलिस के दावे फेल: किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी वहशी गिरफ्तार

man arrest
  • रेपकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की भी दी थी धमकी
  • शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के अमेठी जिले ऐसे लग रहा है जैसे किसी की नजर लग गई है। बीते दिनों हुई घटनाओं को लेकर मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब शुकुल बाजार क्षेत्र स्थित एक गांव में एक दलित किशोरी के साथ एक वहशी दुष्कर्म कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि अमेठी जिले के शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय दलित लड़की के साथ गत शुक्रवार एक 24 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के घरवालों बताया कि आरोप है कि युवक ने किशोरी का अश्लील वीडियो बनाया और वारदात के बारे में किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। हालांकि लड़की ने घर लौटने पर अपनी मां को घटना के बारे में बताया, उसके बाद पीड़िता के पिता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इंस्पेक्टर शुकुल बाजार अभिनेश कुमार के मुताबिक पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दलित अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Dialogue between students and officials
Education Uttar Pradesh

IAS-IPS-IFS अफसर छात्रों को देंगे करियर गाइडेंस

Dialogue between students and officials : उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से योगी सरकार ने नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। इसके तहत प्रदेश में तैनात युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने कम से कम एक […]

Spread the love
Read More
Emraan Hashmi
Entertainment Uttar Pradesh

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के गानों पर सईद कादरी का बड़ा खुलासा

‘आवारापन 2’ में पुराने गानों का जादू Aawarapan 2: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। साल 2007 में आई ‘आवारापन’ अपनी कहानी के साथ-साथ दमदार म्यूजिक के लिए भी याद की जाती है। फिल्म के गाने ‘तो फिर आओ’ और ‘तेरा मेरा रिश्ता’ आज भी संगीत […]

Spread the love
Read More
The birthplace of Martyr Roshan Singh
Uttar Pradesh

ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि में विकास की नई तस्वीर, खन्नौत नदी पर पुल ने बदली गांव की राह

The birthplace of Martyr Roshan Singh : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह की जन्मभूमि नवादा गांव लंबे समय तक बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझता रहा। खासतौर पर खन्नौत नदी पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में गांव और आसपास के इलाकों का संपर्क प्रभावित हो जाता […]

Spread the love
Read More