- भूमि विवादों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम भेजने के निर्देश, 100 से अधिक फरियादियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतें
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज। नौतनवां तहसील में आज आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया। समाधान दिवस में 100 से अधिक फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने डीएम व एसपी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। DM ने समस्या निस्तारण रजिस्टर की भी जांच की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर समस्या के निस्तारण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को दी जाए ताकि उसे संतुष्टि मिल सके। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा है कि जनता की शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर हो और उसमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जो भी विभागीय समस्याएं आज प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए।
