गुडंबा के बेहटा कस्बे में हुआ पटाखा विस्फोट कांड: जिम्मेदार अफसरों की नीयत शक के दायरे में

20250831 125029
  • सालों से अवैध पटाखा फैक्ट्रियां चलती रही और बेखबर रही स्थानीय पुलिस
  • इससे पहले भी कई बार पुलिस और संबंधित विभाग की लापरवाही सामने आई,
  • फिर भी आंख मूंदे बैठे रहे जिम्मेदार आलाधिकारी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की नीयत एक बार फिर शक के दायरे में है। वजह कि गुडंबा क्षेत्र के कुर्सी रोड पर स्थित बेहटा कस्बे में हुए पटाखा विस्फोट कांड को लेकर चल रही जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि यह पटाखा फैक्ट्री सालों से बिना लाइसेंस के चल रही थी, बावजूद इसके संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस बेखबर रही। इसकी भनक तो उस समय लगी जब रविवार यानी 31 अगस्त 2025 आतिशबाज आलम के मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। तब जिम्मेदार आलाधिकारियों की नींद टूटी और कहने लगे कि अरे यह तो अवैध तरीके से फैक्ट्री चल रही थी।

सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर किसकी सह पर चल रहा था यह गोरखधंधाॽ किसकी जेब मोटी रकम देकर भरी जा रही थी यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है। अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के दौरान अवैध फैक्ट्री चलाने वाले 50 वर्षीय मालिक आलम और उनकी 48 वर्षीय पत्नी मुन्नी मौत तथा आलम का 22 वर्षीय बेटा इरशाद और 24 वर्षीय पड़ोसी नदीम बुरी तरह से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने जिम्मेदार स्टेशन अफसर का बचाव करते हुए चौकी प्रभारी बेहटा संतोष पटेल व बीट सिपाही धर्मेश चाहर को लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

अब पुलिस ने पटाखा फैक्ट्री मालिक आलम सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो मानो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया कि अरे जिंदा रहने पर पुलिस कभी नहीं सोची और मुर्दा होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई और ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। अहम सवाल है कि काश पुलिस पहले चेती होती तो शायद यह घटना टल सकती थी, लेकिन चंद रूपयों के खातिर कौन बिक जाए कहा नहीं जा सकता ॽ

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

Today’s Horoscope मेष : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी। वृषभ : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More