पुलिसिया अनदेखी भारी : बड़े बचे छोटों पर गिरी गाज

  • चौकी प्रभारी और बीट सिपाही तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
  • गुडंबा क्षेत्र के बेहटा कस्बे में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पटाखा बनाने के धंधे में जुटे लाइसेंसी और अवैध कारोबारी मानकों को दरकिनार कर रहे हैं। नतीजतन हर साल दशहरा और दीपावली के सीजन में दुर्घटनाएं होती हैं। इसके लिए शासन ने पुलिस और प्रशासन की जवाबदेही भी तय की है, लेकिन पुलिसिया अनदेखी भारी पड़ रही है। बेहटा कस्बे में अर्से से चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों ने जांच-पड़ताल की तो लापरवाही सामने आने पर पुलिस अफसरों ने चौकी प्रभारी संतोष पटेल व बीट के सिपाही धर्मेश चाहर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

वहीं गहनता से गौर करें तो जिम्मेदार स्टेशन अफसर भी कम जिम्मेदार नहीं हैं, लेकिन उनकी नाकामी को छिपाते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराकर पूरे अमले पर पर्दा डाल दिया। कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि बड़ी मछली चाल करती है, लेकिन छोटी मछली ही जाल में फंसती है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More