चिनहट: दयाल रेजीडेंसी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

  • पीड़ित छात्र की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज
  • पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के दयाल रेजीडेंसी में ऐसा लग रहा है कि किसी की नजर लग गई है। यहां साल में दो-चार मारपीट के मामले कोतवाली में जरूर पहुंचते हैं। यहां कुछ साल पहले एक युवती की हत्या भी हो चुकी है। यहां एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए अक्सर मारपीट और फायरिंग जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। हमेशा की तरह एक बार फिर चिनहट क्षेत्र स्थित दयाल रेजीडेंसी में मंगलवार की देर रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते यह कहासुनी खूनी रूप अख्तियार कर लिया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के भरुआ सुमेरपुर व हाल पता दयाल रेजीडेंसी में रहने वाले विनीत सिंह को पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की गई तो पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है।

इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक विनीत सिंह पुत्र दशरथ सिंह की तहरीर पर सुधांशु पंडित, अमन सिंह डाकू, शिवार चंद सहित लोगों के खिलाफ मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

चिनहट क्षेत्र के दयाल रेजीडेंसी में रहने वाले विनीत सिंह से किसी बात को लेकर सुधांशु पंडित, अमन सिंह डाकू व शिवार चंद सिंह से कहासुनी हो गई।
विनीत सिंह का आरोप है कि सुधांशु पंडित, अमन सिंह डाकू व शिवार चंद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारा-पीटा और उसकी मोटरसाइकिल लेकर भाग निकलते। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने के मुताबिक वहां पर मौजूद आदित्य सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने से मेरे यहां से फ्लैट छोड़ दिए हैं। पुलिस विनीत सिंह की तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर घायल विनीत सिंह को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More