- घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में फैली सनसनी
- कातिल पति गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ । यूपी में खून के रिश्ते का कत्ल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र स्थित धौंसड़ गांव में मंगलवार रात एक शख्स ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के ऊपर से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना को अंजाम देने वाले फरार चल रहे पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र स्थित धौंसड़ गांव निवासी राम आसरे वर्मा ने किसी बात को लेकर मंगलवार रात कमरे में सो रही 37 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद कातिल मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक बुधवार को आरोपी पति राम आसरे वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
