वाराणसी: सारनाथ में कॉलोनाइजर को नकाबपोश बदमाशों ने गोली से उड़ाया

Murder title
  • दिनदहाड़े हुई वारदात से फैली सनसनी।
  • बेखौफ असलहाधारियों ताबड़तोड़ फायरिंग शरीर को किया छलनी।
  • घटना को अंजाम देने के बाद कातिल असलहा लहराते हुए फरार।
  • रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही पड़ताल।

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक के तमाम दावों के बावजूद सूबे में बेखौफ अपराधियों का आतंक थम नहीं रहा है। वाराणसी जिले के सारनाथ क्षेत्र स्थित अरिहंत नगर कॉलोनी में गुरुवार करीब नौ बजे असलहों से लैस बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने 50 वर्षीय कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब महेंद्र गौतम घर दफ्तर के लिए जा रहे थे। बदमाशों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई गोलियों की बौछार से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस अफसरों ने बदमाशों को दबोचने के लिए क्षेत्र में नाकेबंदी कराई, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार बुद्धा नगर कॉलोनी निवासी महेंद्र गौतम बड़े कॉलोनाइजर थे। उन्होंने अरिहंत नगर कॉलोनी भी विकसित की थी और इसी कालोनी में उन्होंने कार्यालय बना रखा था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह गुरुवार सुबह घर से कार्यालय जाने के लिए निकले और जैसे ही वह दफ्तर से कुछ दूरी पर पहुंचे कि तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जबतक वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले बेखौफ नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर।

गोली गर्दन और कनपटी पर लगते ही वहीं गिर पड़े। अचानक हुई गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल महेंद्र गौतम को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए रिंग रोड की ओर भाग निकले। किसी बड़े जमीन विवाद के मामले को लेकर हत्या किए जाने की आंशका जताई जा रही है।

जांच पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि इससे इन्कार किया जा सकता लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More