इन राशियों को आज मिलेगी भरपूर सफलता, इनको रहना होगा सचेत

rashifal
  • जानिए आज का राशिफल व पंचांग- 08 अगस्त, 2025, शुक्रवार
  • कई राशियों को व्यापार में मिल रही हैं असीम सफलताएं

राजेंद्र गुप्ता, ज्योतिषी एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ

आज और कल का दिन खास

08 अगस्त 2025 : हयग्रीव जयंती आज।

09 अगस्त 2025 : रक्षाबंधन कल।

09 अगस्त 2025 : पूर्णिमा व्रत कल।

09 अगस्त 2025 : संस्कृत दिवस कल।

09 अगस्त 2025 : अमरनाथ यात्रा कल।

09 अगस्त 2025 : विश्व आदिवासी दिवस कल।

09 अगस्त 2025 : पंचक प्रारम्भ।

09 अगस्त 2025 : अश्वत्थ मारुति पूजा कल।

आज का राशिफल- 08 अगस्त, 2025, शुक्रवार

मेष राशि : व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। आप स्वयं को बोझिल भी महसूस कर सकते हैं। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

वृषभ राशि : आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। स्थापित कारोबार का विस्तार होगा। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधो के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए तभी रुतबा बरकरार रख सकेंगे। कार्यक्षेत्र में चोरी होने की आशंका है।

मिथुन राशि : आपने पहले से ही जो उम्मीदें संजो रखी हैं या फिर आप जैसा चाह रहे होंगे, उनके पूरा न होने से आप हताश हो सकते हैं। हो सकता है, जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण आप निराश हो सकते हैं। कठिन समय में वृश्चिक राशि का व्यक्ति आपकी मदद करेगा।

कर्क राशि : युवाओं की तरह ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला ले सकती है। सावधान रहें कि आपके परिवेश से जुड़े चालाक दोस्त आपकी उदारता का फायदा उठाना चाहते हैं। एक निजी संबंध प्रगाढ़ता में परिवर्तित होगा।

सिंह राशि : कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण आप खुलकर खरीददारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। बच्चे और परिवार के सदस्य फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे।

कन्या राशि : आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है। अपनों के मध्य पुरानी तल्ख यादों को बयान करें, इससे आपका मन हल्का हो जाएगा। फैसले लेते वक्त दिल की पुकार को सुनें।

तुला राशि : अतीत के एक दौर की समाप्ति हो रही है और एक नया दौर शुरू होने वाला है। जैसे ही आप व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कई संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है। नए नए नजरिये से आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि : विभिन्न शख्सियतों के बीच आप अलग छाप छोडऩे में सफल रहेंगे। निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से सामना हो सकता है और उनका समाधन निकालकर ही दम लेंगे। ऐसे लोगों से बचकर रहें, जो दिखावा पसंद हैं। खुलकर खरीददारी करने से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। अपने मूल्यों, सिद्धांतों पर अमल करें। स्वयं के प्रति ईमानदार रहें।

धनु राशि : जिंदगी जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं, तभी आप अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। अगर नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश नहीं की गई तो फिर भावनात्मक रूप से दु:खी होंगे। मिथुन राशि का व्यक्ति आपके जीवन में प्रसन्नता लेकर आएगा।

मकर राशि : असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे और आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराईयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी।

कुंभ राशि : अतीत और भविष्य की योजनाओं में न डूबकर आप वर्तमान में रहें और हर लम्हे का आनंद उठाएं। अगर आप सचेत नहीं रहे, तो आपके हाथ से एक सुनहरा मौका निकल सकता है। आंतरिक और बाहरी रूपांतरण की प्रक्रिया से गुजरेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में आप बदलाव करने के लिए आमादा हैं। मकर राशि का व्यक्ति जीवन में उम्मीद की किरण लेकर सामने आएगा।

मीन राशि : लोगों से संवाद स्थापित करने का वक्त है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।

आज का पंचांग- 08 अगस्त 2025, शुक्रवार

तिथि चतुर्दशी 02:14 PM

नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 02:29 PM

करण वणिज, 02:14 PM,

अगले दिन

विष्टि 01:54 AM

पक्ष शुक्ल

अगले दिन

योग आयुष्मान 04:08 AM

वार शुक्रवार

सूर्योदय 05:46 AM

सूर्यास्त 07:07 PM

चन्द्रमा मकर

राहुकाल 10:46 – 12:26 PM

विक्रमी संवत्  2082

शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )

मास अमांत श्रावण

मास पूर्णिमांत श्रावण

शुभ मुहूर्त

अभीजित 11:59 – 12:53 PM

नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर मो. 9116089175 कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें,  इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। वृष : पराक्रम की वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर बढेगा। दायित्व का […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान?

Today’s Horoscope मेष : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी। वृषभ : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज का दिन शुभ रहेगा, रिश्तों में मधुरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

Today’s Horoscope मेष : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वृषभ : समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। […]

Spread the love
Read More