राजफाश: चचेरी भाभी और उसके पति ने साथी के साथ मिलकर की थी विजय वर्मा की हत्या

Thana Rahimabad
  • रहीमाबाद में मजदूर की हत्या मामला
  • चचेरी भाभी सहित तीन गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

लखनऊ। रहीमाबाद क्षेत्र स्थित अहिंडर गांव में तीन दिन पहले 25 वर्षीय मजदूर विजय वर्मा उर्फ गप्पू की हत्या उसकी चचेरी भाभी कुन्ती व चचेरा भाई राम भजन ने गांव के रहने वाले जब्बार के साथ मिलकर की थी।

पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर बुधवार को कुन्ती, उसके पति रामभजन व जब्बार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक भेद खुलने के डर से कुन्ती ने पति संग मिलकर योजना बनाई और विजय वर्मा की जान घर में लेने के बाद शव को खाली प्लाट में फेंक दिया था।

सनद रहे कि रहीमाबाद क्षेत्र स्थित ग्राम अहिंडर निवासी विजय वर्मा उर्फ गप्पू का शव तीन दिन पहले घर से कुछ दूरी पर स्थित खाली प्लाट में पड़ा मिला था। उसकी किसी भारी वस्तु से वारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पप्पू रावत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद कुमार द्विवेदी के मुताबिक संदेह के आधार पर कुन्ती, उसके पति रामभजन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो पति-पत्नी के बयान विरोधाभासी थे। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ शुरू की दो दोनों टूट गए और अपना जुर्म इक़बाल करते हुए बताया कि हम लोग गांव का ही रहने वाले जब्बार के साथ मिलकर घर के भीतर विजय की हत्या कर शव को खाली प्लाट में फेंक दिया था। असलियत सामने आने पर पुलिस ने बुधवार को कुन्ती, उसके पति रामभजन व जब्बार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में इस्तेमाल आला कत्ल बरामद कर मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More