रहीमाबाद में युवा मजदूर की बेरहमी से हत्या

खून से लथपथ शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिलने से इलाके फैली सनसनी

लखनऊ। क्राइम जोन बन चुके रहीमाबाद क्षेत्र में हत्या किए जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बदमाशों ने एक बार फिर एक युवा मजदूर को निशाना बनाया। रहीमाबाद क्षेत्र स्थित अहिन्दर गांव निवासी 25 वर्षीय विजय वर्मा उर्फ गप्पू के ऊपर किसी भारी वस्तु से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन शुरू की, लेकिन देर तक यह पता नहीं चल पाया था कि गप्पू की जान किसने और क्यों ली। हत्या करने का शक उसके कुछ करीबियों पर गहरा रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

 पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,

रहीमाबाद क्षेत्र स्थित अहिन्दर गांव निवासी 25 वर्षीय विजय वर्मा उर्फ गप्पू चचेरे भाई राम भजन के साथ चंडीगढ़ में रहकर मज़दूरी करता था। अहिन्दर गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लाट में रविवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके सिर और गर्दन के अलावा शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान थे। आंशका जताई जा रही है कि गप्पू की हत्या कहीं और जगह करने के बाद कातिलों ने शव को खाली प्लाट में फेंककर भाग निकले। जांच-पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। पुलिस घरवालों की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकार बताते हैं कि पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाने की आंशका जताई जा रही है।

 करीबियों पर गहराया शक,,,

रहीमाबाद क्षेत्र स्थित अहिन्दर गांव निवासी 25 वर्षीय विजय वर्मा उर्फ गप्पू की हत्या करीबियों ने की है। यह मानना जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों का। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ में गप्पू का चचेरा भाई राम भजन के साथ रहकर वहां मजदूरी करता था। जानकार सूत्र बताते हैं कि इसी दौरान गप्पू और एक करीबी महिला से अवैध संबंध हो गया, जिसको लेकर राम भजन और गप्पू के बीच खटास पैदा हो गई।

बताया जा रहा है कि पांच साल पहले गप्पू की पत्नी का देहांत हो गया था। गप्पू की एक आठ वर्षीय बेटी मधु व पांच वर्षीय बेटा रितिक है जो दादी के पास रहते हैं। गप्पू चंडीगढ़ में एक मुर्गी फार्म में मजदूरी करता था। सूत्र बताते हैं कि पुलिस का शक चचेरे भाई और चचेरी भाभी व अन्य करीबियों पर है। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ करीबियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि उम्मीद है कि जल्द ही कातिल सलाखों के पीछे होंगे।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कारागार विभाग के बकाया बजट में होगा करोड़ों का गोलमाल!

बीते 25 दिन में विभाग ने प्राप्त की 1600 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिले 2700 करोड़ में अब तक खर्च हुए सिर्फ 1600 करोड़ नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्रदेश के कारागार विभाग के बकाया बजट में करोड़ों के कमीशन का खेल अंतिम चरण में है। विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

रसोई गैस की समस्या को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के अधिवक्ताओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन

      उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां/ ग्राम न्यायालय के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने आज रसोई गैस की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि पंजीकृत उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने की सूची व पत्रक उपजिलाधिकारी को प्राप्त कराया […]

Read More
Uttar Pradesh

लकड़ी के चूल्हे में तैयार हो रहा बंदियों का भोजन

अयोध्या जेल में गैस सिलेंडर का संकट फरारी के बाद फिर सुर्खियों में आई अयोध्या जेल जेल अफसरों के घरों में इस्तेमाल हो रहा जेल का सिलेंड लखनऊ। बंदियों का भोजन तैयार करने के लिए आने वाला गैस सिलेंडर जब अफसरों के घरों पर इस्तेमाल होगा तो सिलेंडर की कमी होना स्वाभाविक ही है। यह […]

Read More