धिक्कार है ऐसी मां को: नाबालिग बेटी का प्रेमी से दुष्कर्म कराने के आरोप में BJP की पूर्व नेत्री गिरफ्तार !!

तीर्थनगरी हरिद्वार में बेहद शर्मनाक और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। अपनी नाबालिग बेटी का दुष्‍कर्म करवाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष और उसके ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है !!

भाजपा ने आरोपी महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है !!

जानकारी के अनुसार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी !!
कुछ दिन से बेटी के गुमसुम रहने पर पिता ने उससे बातचीत की। बेटी ने जो खौफनाक सच बताया उससे पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई !!

बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है, पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। आरोप है कि वहां भी सुमित पटवाल व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया !!

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को उसके बॉयफ्रेंड के साथ उसी के होटल से गिरफ्तार किया है। सुमित ने हरिद्वार शिवमूर्ति चौक के पास लीज पर एक होटल लिया हुआ है। पति से विवाद के बाद मां भी इसी होटल में रह रही थी। अन्य आरोपितों पहचान के प्रयास भी किए जा रहे हैं !!

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कारागार विभाग के बकाया बजट में होगा करोड़ों का गोलमाल!

बीते 25 दिन में विभाग ने प्राप्त की 1600 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिले 2700 करोड़ में अब तक खर्च हुए सिर्फ 1600 करोड़ नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्रदेश के कारागार विभाग के बकाया बजट में करोड़ों के कमीशन का खेल अंतिम चरण में है। विभाग वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए […]

Read More
Raj Dharm UP Uttar Pradesh

रसोई गैस की समस्या को लेकर रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के अधिवक्ताओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन

      उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां/ ग्राम न्यायालय के बैनर तले बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने आज रसोई गैस की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी नौतनवां नवीन कुमार को ज्ञापन सौंपा है। अधिवक्ताओं ने बताया कि पंजीकृत उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने की सूची व पत्रक उपजिलाधिकारी को प्राप्त कराया […]

Read More
Uttar Pradesh

लकड़ी के चूल्हे में तैयार हो रहा बंदियों का भोजन

अयोध्या जेल में गैस सिलेंडर का संकट फरारी के बाद फिर सुर्खियों में आई अयोध्या जेल जेल अफसरों के घरों में इस्तेमाल हो रहा जेल का सिलेंड लखनऊ। बंदियों का भोजन तैयार करने के लिए आने वाला गैस सिलेंडर जब अफसरों के घरों पर इस्तेमाल होगा तो सिलेंडर की कमी होना स्वाभाविक ही है। यह […]

Read More