आपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा पुस्तक का विमोचन

WhatsApp Image 2025 06 01 at 2.30.44 PM

सैनिकों में वितरित की जाएंगी पांच हजार प्रतियां

नई दिल्ली। प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ शिप्रा धर की लिखित पुस्तक आपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा का विमोचन नई दिल्ली में भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान हुआ ।
पुस्तक का विमोचन भारत विकास परिषद के संरक्षक गजेन्द्र सिंह संधु एवं राष्ट्रीय संगठन मन्त्री मानवीय सुरेश जैन ने किया । लेखक प्रोफ़ेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुस्तक लिखने का प्रमुख उद्देश्य पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के जबाब में की गई कार्रवाई आपरेशन सिंदूर के रूप में भारत सरकार ने किया। आपरेशन सिंदूर ना केवल एक आपरेशन था अपितु अपने राष्ट्र की सुरक्षा एवं अखंडता हेतु एक बड़ा कदम था । आपरेशन सिंदूर आंतकवादियो के लिए काल बन गया और पाकिस्तान को अंततः झुकना पड़ा। डॉ मनोज ने कहा कि पुस्तक की पाँच हज़ार प्रतियाँ सैनिकों को निःशुल्क प्रदान कराई जायेगी तथा लाईब्रेरी में भी उपलब्ध कराई जायेगी ।

जय भारत मंच के वरिष्ठ महामंत्री काशी प्रांत संपूर्णा नंद पाण्डेय ने कहा कि डाक्टर साहब द्वारा लिखित ऑपरेशन सिंदूर किताब एक किताब ही नहीं यह देश के जवानों के वीरता को दर्शाता है। 5000 किताबे सैनिकों को फ्री में वितरित की जाएंगी।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव डी डी शर्मा ,महिला सहभागिता संरक्षक निदर्शना गोवानी ,गतिविधि सह संयोजक गीता गुप्ता जी ,अनिता जी ,अमिता जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

CM का निर्देश: एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाएं समय पर हों पूरी

नए एक्सप्रेसवे और औद्योगिक परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें : मुख्यमंत्री CM योगी ने विकास योजनाओं और परियोजनाओं की समीक्षा की आउटसोर्सिंग कार्मिक को नई व्यवस्था के तहत बढ़ा हुआ मानदेय समय से पूरा मिले: मुख्यमंत्री Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश का अनुकूल माहौल […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

यूपी में 144 डिप्टी SP के तबादले, नई तैनाती जारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार ने 144 पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी SP) के तबादले कर दिए हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों के स्थानांतरण से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। तबादला आदेश जारी होने के बाद कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों […]

Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

कांग्रेस-सपा गरीबों, पिछड़ों और दलितों की विरोधी : केशव

केशव मौर्य बोले- 2047 तक सत्ता में रहेगी BJP Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें गरीबों, पिछड़ों और दलितों का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इन दलों ने हमेशा गरीबों, वंचितों और शोषितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल […]

Read More