बिजली संकट के विरोध में प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने किया प्रदेश सचिव सपा दिग्विजय सिंह को हाउस अरेस्ट

परसपुर क्षेत्र की खराब बिजली व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने सक्रिय रुख अपनाते हुए प्रदेश सचिव सपा दिग्विजय सिंह को उनके घर में नजरबंद, हाउस अरेस्ट कर लिया है। डिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की थी कि वे परसपुर चौराहे पर सुबह 10 बजे एकत्र होकर नगर एवं ऊर्जा मंत्री को काला झंडा दिखाएं। इस प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और एहतियातन उन्हें आज सुबह से उनके आवास पर नजरबंद कर रखा है।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालाँकि, इस कार्यवाही के बाद समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।

दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है और इसे तानाशाही करार दिया है। फिलहाल प्रदर्शन स्थगित हो गया है, मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए प्रशासन ने परसपुर चौराहे पर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है……..

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Bundelkhand homeslider Raj Sabha Ran

छह माह में छह बंदियों की मौत से डॉक्टर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

“डेथ जोन” बन गई प्रदेश की बुलंदशहर जेल! पांच दिन में दो बंदियों की मौत से जेल में मचा हड़कंप बंदियों का इलाज करने के बजाए स्पेशल डाइट लिख वसूली करने में जुटे डॉक्टर लखनऊ। बुलंदशहर जिला जेल अब ‘डेथ जोन’ बनती जा रही है। पिछले 6 महीनों के दौरान करीब आधा दर्जन बंदियों की […]

Read More
Bihar Entertainment homeslider Raj Sabha Ran

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को झटका, नहीं मिला BJP से राज्यसभा टिकट

नया लुक ब्यूरो पटना। बिहार से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी। पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार को राज्यसभा का टिकट दिया, जबकि लंबे समय से चल रही अटकलो को विराम देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह का नाम […]

Read More