भारत ने यूएन में कहा- समुद्री सुरक्षा हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण

न्यूयॉर्क। भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को बताया कि समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद निरोध उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने ‘ अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा का रखरखाव: वैश्विक स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना’ विषय पर एक उच्च स्तरीय यूएनएससी खुली बहस को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

न्यूयॉर्क स्थित भारत के स्थायी मिशन ने हरीश के संबोधन की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की, जिसमें हरीश ने कहा भारत समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद का मुकाबला करने को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए केंद्रीय मानता है। इसका दृष्टिकोण मजबूत रक्षा क्षमताओं, क्षेत्रीय कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और घरेलू बुनियादी ढांचे के विकास को संतुलित करता है। यह इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में नए खतरों और भू-राजनीतिक बदलावों के जवाब में अपनी रणनीति विकसित करना जारी रखता है।

मोदी कोई शख्स नहीं, वह तो एक खूंटी है

भारतीय राजदूत ने कहा भारत, जिसकी लंबी तटरेखा, व्यापक समुद्री समुदाय और सक्षम समुद्री सेना है, अपने हितों की रक्षा करने और उभरते खतरों से निपटने के लिए एक जिम्मेदार समुद्री शक्ति के रूप में अपनी भूमिका को सक्रिय रूप से निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने और समुद्री युद्ध क्षमताओं, रणनीतिक योजना तथा शासन को बढ़ाने के लिए मजबूत क्षमता निर्माण पहल कर रहा है।

समुद्री डकैती से निपटने के लिए भारत के प्रयासों का हवाला देते हुए भारतीय राजनयिक ने कहा भारत ने पश्चिमी अरब सागर में 35 से अधिक नौसैनिक जहाजों को तैनात किया है और 1 हजार से अधिक बोर्डिंग ऑपरेशन किए हैं, साथ ही 30 से अधिक समुद्री डकैती से जुड़ी घटनाओं का जवाब दिया है और विभिन्न राष्ट्रीयताओं के 520 लोगों की जान बचाई है। इसके अतिरिक्त, भारत ने 312 व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित किया और अरबों डॉलर के माल की सुरक्षा भी की।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More