साहित्य समाज का दर्पण: डॉ संजीव अवस्थी

WhatsApp Image 2025 05 20 at 7.59.18 PM
  • चेतना साहित्य परिषद मंच पर सम्मानित हुए साहित्यकार व कवि
  • चेतना डेंटल केयर के सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल केयर के सभागार में चेतना साहित्य परिषद मंच का प्रथम स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह शामिल हुए। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में हनुमान प्रसाद सिंह, डॉ.उमाशंकर शुक्ल ‘शितिकण्ठ’, विजय शंकर मिश्र ‘भास्कर, डॉ.सुशील कुमार पाण्डेय के अलावा कई प्रख्यात कवि मौजूद रहे। इन कवियों के काव्यपाठ पर दर्शकों ने जोरदार तालियों से उत्साहवर्धन किया।

साहित्यकारों और समाजसेवियों से खचाखच भरे सभागार में मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर कवि भास्कर ने सरस्वती महिमा का गायन किया। संचालक डॉ.साहित्येन्दु ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं इसके सामाजिक अवदान की रूपरेखा प्रस्तुत किया।

बाराबंकी से पधारे ओम् जी मिश्र ‘अभिनव’ ने ओजपूर्ण काव्यपाठ किया।वीर रस के प्रख्यात राष्ट्रीय कवि वेदव्रत वाजपेयी के ओजपूर्ण काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में आयोजक चेतना डेंटल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.संजीव अवस्थी ने समस्त आगंतुकों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। आधुनिकरण के युग में साहित्य का अपना महत्व है।

कार्यक्रम में डॉ.उमेश प्रकाश ‘उमेश, पूर्व प्राचार्य डॉ.सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी ‘पथिक’, उमाशंकर तिवारी, डॉ.विश्वंभर शुक्ल एवं अन्य विद्वजनों के उद्बोधन एवं काव्यपाठ ने चार चाँद लगा दिया। डॉ.उमाशंकर शुक्ल शितिकण्ठ के सारगर्भित, प्रेरणादायक अध्यक्षीय उद्बोधन एवं काव्यपाठ से उपस्थित जनसमुदाय हर्षोल्लसित हो गया। राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में डॉ राज किशोर अवस्थी ने समस्त आगंतुकों अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Acharya Chanakya
Analysis homeslider Uttar Pradesh

हादसों का मंज़र व्यवस्था की लापरवाही 

Acharya Chanakya आचार्य चाणक्य ने सदियों पहले एक शाश्वत सत्य कहा था कि बुद्धिमान शासक वही है जो आने वाले संकट को पहले से भांप ले और उसके निराकरण का उपाय करे। लेकिन आज के ‘लोकतंत्र’ में जब हम लखनऊ की उस तीन मंजिला इमारत को ‘लाक्षागृह’ बनते देखते हैं, जहां 15 मासूम चिराग एक […]

Spread the love
Read More
Dhirendra Shastri
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

जकार्ता में गरजे धीरेंद्र शास्त्री, राम मंदिर विवाद को बताया ‘आस्था की लूट’…आरोपियों पर साधा निशाना

Dhirendra Shastri अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान और चढ़ावे में कथित गबन के मामले ने देश-विदेश में हलचल मचा दी है। इसी विवाद के बीच इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हनुमंत कथा कर रहे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को “श्रद्धा की चोरी” बताते […]

Spread the love
Read More
Swimming pool
homeslider Uttar Pradesh

स्विमिंग पूल में युवक के अंडरवियर में घुसा सांप!

Swimming pool सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल में नहा रहे एक युवक के अंडरवियर में भूरे रंग का सांप घुसता हुआ दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में युवक के दोस्त सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सावधानी से पकड़ […]

Spread the love
Read More