इंस्पेक्टर चिनहट को मिली सलामी: सेमरा में सोते समय महिला की गला रेत कर हत्या

घर में घुसकर बेरहमी से किया कत्ल, गांव में फैली सनसनी

लखनऊ। राजधानी में महिलाएं अपने ही घरों में महफूज नहीं हैं। बदमाशों ने एक बार फिर एक महिला को निशाना बनाया। चिनहट क्षेत्र स्थित सेमरा गांव निवासी 40 वर्षीय ऊषा सिंह का शव उन्हीं के घर में मिला। किसी धारदार हथियार से ऊषा का गला रेता गया है, जबकि शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान भी बताए जा रहे हैं। महिला की हुई निर्मम हत्या की खबर मिलते ही पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ मौके पर छानबीन की। हत्या का शक करीबियों पर गहरा रहा है।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि कातिलों की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे पकड़ लिए जाएंगे।

,,, पूरे घटनाक्रम पर एक नजर,,,

चिनहट क्षेत्र स्थित सेमरा गांव निवासी 40 ऊषा सिंह पति की मौत के बाद अपनी बेटी के साथ रहती थीं। रोज की तरह शुक्रवार की रात ऊषा बेटी के साथ घर में सो रही थीं कि देर रात बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से गला रेत कर बेरहमी से कत्ल कर दिया। शनिवार सुबह इसकी सूचना उस समय लगी जब बेटी के माम बहन की खैरियत लेने उनके घर पहुंचे। देखा कि ऊषा सिंह का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा है। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की।

,,, करीबी पर गहराया हत्या किए जाने का शव,,,

बताया जा रहा है कि पुलिस को छानबीन के दौरान घटनास्थल से एक धारदार शीशा मिला है। आंशका जताई जा रही है कि कातिलों ने सोते समय इसी धारदार हथियार शीशे गला रेत कर मौत की नींद सुलाया गया है। जानकारों की मानें तो इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर चिनहट क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय शाहिद नाम के युवक व एक लड़की को हिरासत में ले लिया और गहनता से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस बाबत इंस्पेक्टर चिनहट और पुलिस के आलाधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

भारत का 7 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल करेगा पाकिस्तान को बेनकाब…

,,, बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 में मृतका के बेटी शाहिद नाम के युवक के साथ कहीं चली गई थी, जिसका मुकदमा चिनहट थाने में दर्ज है। यह भी बताया जा रहा है कि यह बात ऊषा सिंह को नागवार गुजर रही थी और इसका विरोध भी कर रही थी। इससे आंशका जताई जा रही है कि बीच में रोड़ा बनी ऊषा सिंह की हत्या किसी पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि किसी करीबी ने है मौत की नींद सुला दिया।

,,, इंस्पेक्टर चिनहट को घटना को अंजाम देकर ठोंकी सलामी,,,

सेमरा गांव निवासी ऊषा सिंह की हत्या की मिलते ही मानो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस मामले जब इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा को सरकारी मोबाइल फोन नंबर संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह फोन रिसीव करना गंवारा नहीं समझते, हालांकि इस मामले में डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बयान देते हुए कहा कि कातिलों की खोज में पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने बताया उम्मीद है कि जल्द ही हत्यारे सलाखों के पीछे होंगे।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More