डीआईजी साहब, अब तो होगी आरोपी जेलर पर कार्रवाई!

  • एटा जेलर आवास पर महिला हंगामे का मामला
  • जेलर आवास पर हंगामा काटने वाली महिला ने दर्ज कराई एफआईआर 
  • यौन शोषण और गर्भपात कराने जैसे लगाए गंभीर आरोप

राकेश यादव

लखनऊ। एटा जिला जेल के जेलर के खिलाफ वीडियो वायरल होने के बाद कोई कार्रवाई की गई क्या? इस सवाल के जवाब में आगरा/कानपुर जेल परिक्षेत्र के डीआईजी का जवाब था कि उपद्रव करने वाली महिला की ओर से मामले की कोई प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज नहीं कराई है इसलिए कार्यवाही का कोई औचित्य नहीं बनता है। हंगामा काटने वाली महिला की ओर से एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी जेलर के खिलाफ कार्रवाई होगी कि नहीं। यह सवाल विभागीय अधिकारियों और कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चर्चा तो यह तक है कि मोटा लेनदेन करके विभाग के उच्चाधिकारियों ने जेलर को बचा लिया था लेकिन मामले की एफआईआर दर्ज हो जाने के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है। गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने के बाद अब आरोपी जेलर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

मालूम हो कि बीती 10 फरवरी को एटा जिला जेल परिसर का एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में एक महिला ने जेल परिसर में स्थित जेलर आवास पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। वायरल वीडियो में महिला जेलर आवास के दरवाजे को पीट पीट का खोलने की गुहार लगा रही है। महिला का आरोप है कि जेलर ने जीवन बर्बाद कर दिया है। जेलर आवास के सुरक्षा में तैनात वार्डर महिला से हाथ जोड़कर वापस जाने की गुहार लगा रहा। इसके बाद भी महिला दरवाजा पीटने में लगी रही।

दरवाजा खुलने पर महिला और जेलर के बीच नोंकझोंक और हाथापाई भी हुई थी। महिला का आरोप था कि जेलर ने उसका शोषण किया है। वायरल वीडियो से जेल महकमे में खलबली मची हुई है।

मामला सुर्खियों में आने के बाद आगरा/कानपुर जेल परिक्षेत्र के प्रभारी डीआईजी प्रेमनाथ पांडे ने मामले की जांच एटा जेल अधीक्षक को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद मामले को मोटा लेनदेन करके दबा दिया गया। इस संबंध में जब डीआईजी प्रेमनाथ पांडे से बातचीत की गई थी तो उन्होंने ने बताया था कि मामले में महिला की ओर से अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। इसलिए कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं बनता है। अब महिला की ओर से एटा जेलर के खिलाफ यौन उत्पीड़न और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

एटा जेलर को बचाने में जुटे डीआईजी जेल! वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई करने के बजाय लगाई अस्थाई ड्यूटी

 

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी जेलर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। चर्चा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। इससे पूर्व में एटा जेल के वार्डर के वायरल वीडियो में जेलर पर कर्मियों का उत्पीड़न करने और महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच में जेलर को क्लीन चिट दे दी गई थी। उधर इस संबंध में आईजी जेल पीवी रमाचशास्त्री और डीआईजी प्रेमनाथ पांडे से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा।

डीआईजी को नहीं रहती परिक्षेत्र के जेलों की कोई जानकारी

फतेहगढ़ जिला जेल में अधीक्षक और जेलर को अचानक हटाए जाने के सवाल पर कानपुर जेल परिक्षेत्र के डीआईजी प्रेमनाथ पांडे ने कहा कि इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि जेलर और अधीक्षक को क्यों हटाया गया है। विभाग के अधिकारियों को हटाने और तैनात करने की जिम्मेदारी शासन और कारागार मुख्यालय की होती है।

जब यह पूछा गया कि शासन और मुख्यालय में बैठे अफसर लखनऊ में बैठकर फतेहगढ़ जेल की घटना देख रहे थे जो उन्होंने आनन फानन में कार्रवाई कर डाली। उनसे जब पूछा गया कि आपके परिक्षेत्र की जेल में कोई घटना होती है तो आपको उसकी जानकारी नहीं होती है और शासन, मुख्यालय कार्रवाई कर देता है फिर भी आपको यह नहीं पता कि कार्रवाई क्यों की गई।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More