तैयारी: होली पर्व और जूमे की नमाज पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

  • चारों ओर रहेगा पुलिस का पहरा
  • 5000 अधिकारी व 75 राजपत्रित अफसर रहेंगे मुस्तैद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आगामी 14 मार्च को होली पर्व और जूमे की नमाज पुलिस के सामने चुनौती है। एक साथ दोनों पर्व की वजह से संवेदनशीलता बढ़ गई है। इस दौरान शरारती तत्वों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर का कहना है कि इस दौरान पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रंग खेलने और जूमे की नमाज के दौरान अर्धसैनिक बलों व पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। होली के दौरान आपसी रंजिश में मारपीट व खूनी-संघर्ष की घटनाओं की वजह से यह त्योहार हमेशा ही संवेदनशील रहा है। होलिका दहन से लेकर रंग खेले जाने तक पुलिस के सामने संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थानों की कड़ी चुनौती रहती है।

ऐसे में आगामी 14 मार्च को होली पर्व और जूमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा लगातार दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर अपील कर रहे हैं कि एक-दूसरे में भाईचारा कायम रहे। हालांकि जुमे की नमाज का समय बदल दिया गया है। नमाज करीब सभी मस्जिदों में दो बजे कर दी गई है।

वहीं पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर का कहना है कि इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम, सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राजधानी लखनऊ में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More