झारखण्ड: सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी के कारण मईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा,

  • बैंक के एक ही खाते से दिए गए 95 एप्लिकेशन
  • सभी फर्जी आवेदानों में पश्चिम बंगाल के यूसुफ के बैंक खाते का इस्तेमाल

नया लुक ब्यूरो

रांची। प्रायः रोज मीडिया में मंईयां सम्मान योजना में गड़बड़ी का खुलासा हो रहा है। सबसे ज्यादा शिकायत बोकारो जिले से आ रही है। उपायुक्त ने मामला दर्ज कराया जा रहा है। ससम्मान दी गयी राशि वापस लेने की कवायद चल रही है।  लेकिन इस बात पर सभी ने चुप्पी साध रखी है कि आखिर इतनी बड़ी गलती हुई कैसे कैसे बंगाल के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए। बोकारो से मिले केस स्टडी से यह साफ हो चुका है कि सरकार की जैप आईटी की गलती की वजह से सारी गड़बड़ी हुई।

क्या है जैप आईटी की गलती

मंईयां सम्मान योजना का साफ्टवेयर जैप आइटी ने तैयार किया था। साफ्टवेयर में पीएच कार्डधारियों का डाटा तो स्वतः राशन कार्ड के साथ अंकित हो जाता था। पर सादा व अन्य कार्ड के मामले में यह इंट्री करने वाले को आगे बढ़ने की अनुमति दे देता था। हाल में ही युसूफ नाम के व्यक्ति के खाते में गड़बड़ी होने की बात बोकारो डीसी ऑफिस कर रहा है। पुख्ता सूत्रों का कहना है कि जो राशन कार्ड नंबर युसूफ के लिए प्रयुक्त हुआ है, उसकी शुरुआत 0064 से है। जबकि पीएच कार्ड 20 से तथा सफेद कार्ड 21 से शुरू होता है. ऐसे में साफ हो रहा है कि साफ्टवेयर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई।

इतना ही नहीं चुनाव से पहले आवेदन स्वीकृत करने के चक्कर में जिला के सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने दो माह में डाटा को देखने की कोशिश भी नहीं की ऐसे में यह साफ होता है कि जैप आईटी के साथ सामाजिक सुरक्षा के सहायक भी इस पूरे खामियाजा के लिए जिम्मेदार हैं। लेकिन इतनी गड़बड़ी आने के बावजूद सरकार की तरफ से बड़े आरोपियों के खिलाफ कुछ नहीं किया जा रहा है. बल्कि निशाने पर छोटी मछलियां ही हैं।

बोकारो के कसमार से आया था पहला मामला

बोकारो जिले के कसमार प्रखंड की घटना के बाद अब बोकारो जिले में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) में और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिले में मंईयां सम्मान योजना की वेबसाइट को भेदकर 11200 डुप्लीकेट आवेदन डाल दिए गए और तो और पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के पतागोड़ा, बड़ाखांती निवासी यूसुफ नामक व्यक्ति के बैंक खाता संख्या 100253387047 का इस्तेमाल 95 बार किया गया। इन सभी आवेदनों की इंट्री झारखंड राज्य के पलामू जिले के डालटेनगंज के मेदनीनगर स्थित सीएससी वीएलई सुमीत कुमार के आइडी सं. 542316220013 से किया गया. युसूफ के खाते का उपयोग अलग-अलग नाम से अलग-अलग प्रखंडों से कुल 95 बार हुआ. इसमें से सबसे अधिक चास प्रखंड – चास नगर निगम क्षेत्र से कुल 67 बार एवं गोमिया प्रखंड से 28 बार आवेदन किया गया है।  जांच क्रम में यह पता चला है कि इंडसइंड बैंक में ही ऐसे ज्यादातर बैंक खाता खुले हैं।

इस दौरान दर्ज राशन कार्ड का संख्या भी फर्जी अंकित है, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच के क्रम में इसकी पुष्टी की है, वहीं, सभी नामों के उपनाम में किस्कू, हांसदा और मुर्मू शब्द जोड़ा गया है। 21 नवंबर 2024 को एक ही साथ कई बार आवेदन किया गया है।  जिले के लापरवाह सीओ और बीडीओ ने जल्दबाजी में आवेदन भी स्वीकृत कर दिया। हालांकि यह बात समाने आई कि एक ही बैंक एकाउंट वाले खाते में दोबारा राशि नहीं भेजने की सूचना विभाग ने बैंक को पहले ही दिया था इसलिए राशि गई की नहीं यह जांच का विषय है।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More