आर्थिक संकट के समाधान के लिये बजट में कोई उपाय नहीं : राहुल

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट 2025-26 को आर्थिक क्षेत्र में सरकार के वैचारिक दिवालियापन की संज्ञा देते हुये शनिवार को कहा कि बजट प्रस्तावों में अर्थव्यवसथा में सुधार के लिये कोई ठोस बात नहीं है। उन्होंने इस बजट को गोली के घाव को मरहम से ठीक करने जैसा प्रयास करार दिया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में कुछ भी नया नहीं था और बजट में तबाह हो रही अर्थव्यवस्था को संभालने के कोई प्रयास नहीं किये गये हैं। इसमें जो कुछ भी कदम उठाने की कोशिश हुई है, वह गोली के घाव पर मरहम लगाने जैसा है। गांधी ने अपनी बजट प्रतिक्रिया में कहा कि गोली के घावों के लिये एक बैंडेज-सहायता। वैश्विक अनिश्चितता के बीच, हमारे आर्थिक संकट को हल करने के लिये एक आदर्श बदलाव की आवश्यकता है, लेकिन यह सरकार विचारों से दिवालिया है। (वार्ता)

Business

क्यों भाग रहे हैं विदेशी निवेशक? भारतीय बाजार में भारी बिकवाली के पीछे के बड़े कारण

भारतीय शेयर बाजार इस समय अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है, और इसकी सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड स्तर पर बिकवाली है। मार्च महीने में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने करीब ₹1 लाख करोड़ के शेयर बेच दिए, जिसने बाजार की दिशा ही बदल दी। इतनी बड़ी निकासी यह दर्शाती है कि वैश्विक […]

Read More
Business

जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ: यूपी को मिला नया इंटरनेशनल गेटवे, विकास को मिलेगी रफ्तार

उत्तर प्रदेश के विकास में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम बुद्ध नगर के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस परियोजना को लंबे समय से प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं में गिना जा रहा था, और अब इसके शुरू होने से […]

Read More
Business

Gold Rate Today: गोल्ड रेट में गिरावट के बीच कहां मिल रहा सस्ता सोना? जानें बड़े ज्वैलर्स के आज के भाव

वैश्विक बाजार में जारी हलचल का असर भारत के सोने-चांदी के बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है। खासकर मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव ने निवेशकों की रणनीति को प्रभावित किया है, जिसके चलते कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों […]

Read More