फिरोजपुर में ट्रक-पिकअप वाहन टक्कर में नौ लोगों की मौत, कई घायल

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार सुबह गुरुहरसहाय- फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक एक पिकअप वाहन और सड़क के बीच खड़े ट्रक में टक्कर होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक पिकअप ट्रक में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। पिकअप में सवार लोग वेटर बताए जा रहे हैं और एक शादी समारोह में जा रहे थे। तभी गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र के गोलू का मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि ट्रक सड़क के बीच में खड़ा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)

Entertainment homeslider Punjab

एक और मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी

परमीश वर्मा की धमकी का लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर आरोप, बढ़ाई गई सुरक्षा नया लुक संवाददाता चंडीगढ़। बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर B-PRAAK के बाद अब पंजाबी इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर-एक्टर परमीश वर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। खबरों के मुताबिक, यह धमकी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से […]

Read More
Hariyana Punjab

पंजाब CM भगवंत मान को लेकर बड़ी धमकी: अस्पताल उड़ाने की चेतावनी, पोलोनियम से संक्रमित करने का दावा

हरियाणा।  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती होने के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी धमकी मिली है। अस्पताल को बम से उड़ाने की चेतावनी देते हुए भेजी गई ई-मेल में दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री को पोलोनियम नामक खतरनाक रेडियोएक्टिव पदार्थ से संक्रमित किया गया है। धमकी के […]

Read More
Bihar homeslider National Punjab Rajasthan Uttarakhand

उत्तर प्रदेश, दिल्ली में झमाझम बारिश, हरियाणा-राजस्थान में गिरे ओले

आंधी-तूफान और बिजली कड़कने से बदला मौसम नई दिल्ली। उत्तर भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। बेमौसम बरसात ने जहां लोगों को ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है, […]

Read More