अभिनेता अशोक सूरी का निधन

लखनऊ। रंगमंच, रेडियो और टेलीविजन के वयोवृद्ध अभिनेता अशोक सूरी का आज प्रातः मैक्स हॉस्पिटल ने निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार विकास नगर स्थित शमशान घाट में कर दिया गया। वे दूरसंचार विभाग से करीब डेढ़-दो दशक पहले सेवानिवृत्त हुए थे। रेडियो नाटकों में वे छह दशक से भी ज्यादा समय से काम कर रहे थे। दूरदर्शन के बीबी नातियों वाली धारावाहिक सहित अनेक धारावाहिकों और कसाईबाड़ा सरीखे अनेक नाटकों के संग ही बीसियों मंच नाटकों में अभिनय कर उन्होंने अपार लोकप्रियता हासिल की। उनके दो पुत्र हैं।

अशोक सूरी रेडियो और टीवी के ए ग्रेड के कलाकार थे। हंसमुख व्यक्तित्व वाले सूरी डॉ.अनिल रस्तोगी, विजय वास्तव, विनय श्रीवास्तव जैसे रंगकर्मियों के समकालीन थे। इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह, राजू पांडेय, अमरेंद्र सहाय, मधु, प्रेम वर्मा, राजेंद्र सिन्हा सहित बहुत लोग उपस्थित थे।

Entertainment Purvanchal

देवरिया में भोजपुरी के संस्कृति पर्व 2025 की भव्य शुरुआत

भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा की संवाहक है भोजपुरी : मनोज तिवारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बहुत अच्छी लगती है भोजपुरी भोजपुरी की प्राचीनता और वैश्विकता अद्भुत और प्रामाणिक : अजीत दुबे भोजपुरी के संरक्षण के लिए केंद्र और राज्य गंभीर हों : सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी लोक की विरासत और संवेदना की […]

Read More
Entertainment

चमकीला’ के बाद फिर साथ आए दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली

फिल्म अमर सिंह चमकीला की बड़ी सफलता के बाद अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ एक बार फिर निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम करते नजर आए हैं। इस खबर की पुष्टि खुद दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करके की है। पोस्ट सामने आते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है। दिलजीत दोसांझ […]

Read More
Entertainment

देश के कोने-कोने से जुट रहे साहित्यकार, रंगकर्मी और विविध क्षेत्रों के कलाकार

देवरिया में संस्कृति पर्व : 26 की तैयारियाँ पूरी आज से भोजपुरी के दिग्गजों का जमावड़ा लोकप्रिय भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी मृदुल होंगे समारोह के मुख्य अतिथि कल्पना पटवारी, भरत शर्मा व्यास, मदन राय, शिल्पी राज और आलोक कुमार देंगे प्रस्तुति विशेष संवाददाता देवरिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में […]

Read More