विदेशों में भी गणतंत्र दिवस की धूम, भारतीयों ने शान से फहराया तिरंगा

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत का 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में धूमधाम से मनाया गया। विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों में राष्ट्रध्वज फहराया गया और भारतीय राजदूतों तथा उच्चायुक्तों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को दोहराया। इसके अलावा रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रवासी भारतीयों ने भारतीय मिशनों द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में आयोजित कार्यक्रम में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने भारतीय तिरंगा फहराया। वहीं जिनेवा स्थित स्थायी मिशन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने तिरंगा फहराया, जहां भारतीय समुदाय के 300 से अधिक सदस्यों ने बड़े उत्साह से समारोह में हिस्सा लिया।

पड़ोसी देशों की बात करें तो बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। श्रीलंका में भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त डॉ. सत्यंजल पांडे ने इंडिया हाउस में तिरंगा फहराया और यहां नौसेना बैंड ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक निकटता को प्रदर्शित करते हुए भारतीय देशभक्ति गीतों की धुन बजाई। चीन में भारतीय राजदूत प्रदीप रावत ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपति मुर्मू के संबोधन के महत्वपूर्ण अंश पढ़े। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, समारोह की शुरुआत भारतीय राजदूत द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। राजदूत ने भारतीय सशस्त्र बलों के शहीद सैनिकों की विधवाओं और उनके परिजनों को धनराशि वितरित कर सम्मानित किया। दूतावास ने नेपाल के 29 शैक्षणिक संस्थानों को 23.5 लाख रुपये की पुस्तकें भी दान कीं।

इसके साथ ही लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में परंपरागत ध्वजारोहण समारोह के साथ राष्ट्रगान गाया गया, जबकि जापान में राजदूत सिबी जॉर्ज ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इजरायल में भारत के दूतावास प्रभारी राजीव बोडवाडे ने करीब 200 भारतीयों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया, वहीं सिंगापुर में उच्चायुक्त शिल्पक अंबुले के साथ लगभग 2500 भारतीय गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल हुए। इंडोनेशिया, घाना और फिलीपींस में भारतीय समुदाय द्वारा देशभक्ति के गीत गाए गए। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भरतनाट्यम का मनमोहक प्रदर्शन और वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन हुआ, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

Business Delhi homeslider National

मोबाइल रिचार्ज पर सरकार का बड़ा एक्शन, अब कंपनियों को लाने होंगे पूरे 30 दिन वाले प्लान, खत्म होगा 28 दिन का खेल

नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। केद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान को ज्यादा प्रचारित करें। फिलहाल 28 दिन के प्लान के कारण उपभोक्ताओं को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है। TRAI ने 2022 में ही 30 दिन का प्लान अनिवार्य किया था, लेकिन […]

Read More
Delhi homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश, जानें कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे

नई दिल्ली/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रामनवमी के पावन अवसर पर योगी सरकार ने 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज इन दोनों दिनों बंद रहेंगे। बैंकों की स्थिति 26 मार्च 2026 : रामनवमी के दिन […]

Read More
Delhi homeslider

इच्छामृत्यु केस का दुखद अंत: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का निधन, दिल्ली में अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia) की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को निधन हो गया। 31 वर्षीय राणा ने 13 साल तक कोमा में रहने के बाद 24 मार्च को शाम 4:10 बजे दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार ग्रीन पार्क श्मशान […]

Read More