आठ करोड से अधिक श्रद्धालु लगा चुके हैं महाकुंभ में पवित्र डुबकी

महाकुंभनगर। पतित पावन गंगा,श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों की संगम स्थली तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ के अवसर पर अब तक आठ करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अधिकृत सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम तक महाकुंभ के मौके पर त्रिवेणी में आठ करोड़ 26 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। रविवार को 12 लाख 79 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगायी है।

संगम की रेती पर दस लाख से अधिक श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। उन्होने बताया कि महाकुंभनगर जिला प्रशासन 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व के अवसर पर दस करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना के मद्देनजर तैयारी कर रहा है। (वार्ता)

homeslider Raj Dharm UP

आरके विंटर कप 2026 का भव्य समापन, आरके क्रिकेट ट्रेनिंग बनी विजेता

लखनऊ में खेल प्रेमियों के लिए यादगार रहा फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश। लखनऊ में आयोजित आरके विंटर कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार साबित हुआ। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। युवा खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मुरादाबाद जेल में अधीक्षक की लूटने पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शासन व्यस्त, जेल अधीक्षक लूट में मस्त, बंदी त्रस्त मनचाही बैरेक में जाने के बंदियों से वसूली जा रही मोटी रकम मुफ्त में लगने वाली मुलाकात पर्ची के लिए वसूले जा रहे 10 रुपए प्रति मुलाकाती नया लुक संवाददाता लखनऊ। मुख्यालय व्यस्त, जेल अधीक्षक मस्त, बंदी त्रस्त…यह हाल प्रदेश की मुरादाबाद जेल का है। मुरादाबाद […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी सरकार का 10वां बजट पेश, नई योजनाओं के लिए ₹43,565 करोड़ का प्रावधान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपना 10वां बजट पेश कर एक अहम राजनीतिक और प्रशासनिक पड़ाव हासिल किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बजट को राज्य के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। खास बात यह रही कि इस बार नई योजनाओं के […]

Read More