मकर संक्रांति पर महाकुंभ यात्रियों व राहगीरों को बंटा खिचड़ी प्रसाद

प्रतापगढ़। नगर के बाबागंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर में मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आने जाने वालों के लिए खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया। खिचड़ी प्रसाद का वितरण शनिदेव धाम के महंत मंगलाचरण मिश्र के मंत्रोच्चार के बीच सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। विधायक राजेंद्र मौर्य श्रद्धालुओं को अपने हाथों से खिचड़ी परोस कर खिलाया। विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य देवता को अर्पण का पर्व है। सनातन धर्म के इस खिचड़ी आयोजन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी लोग शामिल होकर परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

शनिदेव धाम के महंत मंगलाचरण मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म में अन्न दान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। महाकुंभ के लिए जा रहे स्नानार्थी एवं अयोध्या जाने वाले राम भक्त भी प्रसाद प्राप्त किए। तीन घंटे तक चले इस खिचड़ी प्रसाद वितरण के दौरान कई लोगों ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम में सदर विधायक के प्रतिनिधि अरुण मौर्य, अभिषेक,पूर्व सभासद सिद्धार्थ सिंह,विजय मौर्य, शिक्षक राजेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार परितोष मिश्रा के साथ वरिष्ठ पत्रकार रमेश तिवारी, रमेश रामनाथ यादव, राज नारायण शुक्ला “राजन”, राजेंद्र पांडेय, संजय द्विवेदी, वरिष्ठ छायाकार विनय पाठक, प्रवीण यादव, सुमित मिश्रा, महेंद्र कुमार शर्मा, अरूण ग्रोवर, प्रदीप मिश्र, राज, मानवेंद्र, लिटिल गुप्ता, पिंटू केसरवानी, राय साहब, डॉ जिया, हरिकेश प्रजापति, राज अग्रवाल, अंबार आदि सहयोगी की भूमिका में मौजूद रहे।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Uttar Pradesh

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और रमेश लेखक की गिरफ्तारी सराहनीय: नरसिंह पांडे

       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महाराजगंज। नेपाल की वर्तमान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली तथा पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक की गिरफ्तारी कराकर प्रशंसनीय कार्य किया है। यह नेपाल की जनता की भावनाओं के अनुरूप है। उक्त बातें हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने शनिवार को नेपाल के पूर्व […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More