छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा पहाड़ की गुफा में छिपाया गया बम बनाने का जखीरा बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

बिहार। बिहार की गया पुलिस और सुरक्षा बलों के सर्च अभियान में बड़ी सफलता मिली है। इसके तहत भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और कई तरह के बम बनाने के सामान बरामद किये गए हैं। आईईडी बनाने वाला उपकरण बरामद होने को सुरक्षा एजेंसियां बड़ी सफलता मान रही हैं। इस सर्च अभियान में प्लास्टिक तिरपाल, गैस सिलेंडर, प्रेशर कुकर वायर, सहित कई समान बरामद किये गए हैं। यह कार्रवाई छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ के पहाड़ी जंगलों में हुई है। बताया जा रहा है कि यहां पहाड़ में बने एक गुफा में ये सामान छिपाकर रखे गए थे। इस सामान की बरामदगी के साथ ही नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, गया जिला इमामगंज पुलिस अनुमंडल के छकरबंधा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 15 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार इस अभियान में सफलता हाथ लगी और गया पुलिस और सीआरपीएफ ने भारी मात्रा में नक्सलियों के रखे गये विस्फोटक और कई तरह का बम बनाने वाले उपकरण बरामद किये। सुरक्षा बलों का ये सर्च ऑपरेशन मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे से रात्रि 12 बजे तक चला। सर्च ऑपरेशन छकरबंधा के तारचुआ के जंगल में चलाया गया। जिले के औरंगाबाद के बॉर्डर और गया जिले के बॉर्डर पर चलाया गया। इसमें एक गुफा में नक्सलियों के रखे गये विस्फोटक बरामद किये गये। पुलिस इसको बड़ी सफलता मान रही है।

बता दें कि सोमवार को हुई छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर हमले में सुरक्षा बलों के नौ जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद बिहार के गया जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत छकरबंधा के जंगल में मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी क्रम में तारचुआ जंगल में एक गुफा में भारी मात्रा में नक्सलियों ने बम बनाने के सामान रखे हुए थे। वहीं बम बनाने के उपकरण में प्लास्टिक तिरपाल, गैस सिलेंडर, प्रेशर कुकर सहित 45 तरह के छोटे बड़े उपकरण बरामद किए गए हैं।

Bihar Politics

बिहार से बड़ी खबर: नीतीश कुमार 30 मार्च को विधान परिषद से इस्तीफा देंगे, जानें वजह और आगे की राजनीति

बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ आने वाला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 30 मार्च को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कदम उनके हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के निर्णय से जुड़ा है। नीतीश कुमार 16 मार्च को राज्यसभा के सदस्य चुने […]

Read More
Analysis Bihar homeslider

जेडीयू में निशांत की एंट्री परिवारवाद या सियासी जरूरत?

बिहार की राजनीति में कभी-कभी ऐसे मोड़ आते हैं जो केवल एक व्यक्ति की एंट्री नहीं, बल्कि पूरे राजनीतिक ढांचे की दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं। जनता दल यूनाइटेड में निशांत कुमार का औपचारिक प्रवेश भी ऐसा ही एक क्षण है। लंबे समय तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश […]

Read More
Bihar Politics

नीतीश कुमार: एक अधूरी विदाई की कहानी

भारत की समकालीन राजनीति में यदि किसी नेता के राजनीतिक उत्थान और पतन को समझना सबसे जटिल है, तो वह निस्संदेह नीतीश कुमार का है। उनका राजनीतिक जीवन एक ऐसे नेता की कहानी है, जिसने बिहार की राजनीति को कई बार नई दिशा दी, लेकिन अंततः अपने ही निर्णयों और राजनीतिक कलाबाज़ियों के कारण उस […]

Read More