प्रेम-प्रसंगः अपने पति के जान की कीमत लगाई साढ़े तीन लाख…कत्ल की दी सुपारी

  • पति के ममेरे भाई के प्यार में फंसी एक युवती ने किया पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित
  • हत्या का खुलासा हुआ तो सन्न रह गए जानने वाले, पति की हत्यारिन निकली पत्नी

इटावा। यूपी के इटावा में पति के ममेरे भाई से ही विवाहिता को प्यार हो गया। इस पर विवाहिता ने पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली। ममेरे भाई को अपनी साजिश में शामिल किया और साढ़े तीन लाख रुपए की सुपारी देकर पति की हत्या करा दी। दो दिन पहले हुई हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया तो परिजनों के साथ ही पूरा गांव सन्न रह गया। विवाहिता के अनुसार पति उसके ऊपर जुल्म ढा रहा था। बिना वजह मारता-पीटता था। बढ़पुरा पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि शनिवार चार जनवरी को बढ़पुरा इलाके में सुनवारा बाईपास रोड पर Agra के बाह में एक डॉक्टर के यहां काम करने वाले 35 साल के मनोज राजपूत का शव यमुना पुल से करीब एक किलोमीटर मानिकपुर जाने वाले रास्ते पर मिला था। पांच जनवरी को इस बाबत मनोज के पिता तहसीलदार ने बढ़पुरा थाने पर मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि उसके बेटे को राहुल व रोहित ने अपने साथ ले जाकर उसकी हत्या कर दी है। बुजुर्ग ने अपनी पुत्रवधू मधू पर हत्या करवाने ओर शव छिपाने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें

घोर कलयुग! बहन ही बन गई भाई के बच्चे की मां… पढ़कर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

बताया गया है कि पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो मामला खुल गया। रोहित ने बताया कि वह रिश्ते में मनोज का ममेरा भाई लगता है जिस कारण उसका घर आना-जाना लगा रहता था। इसी के चलते उसका मनोज की पत्नी से पिछले एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग हो गया था। मनोज अपनी पत्नी को मारता-पीटता और परेशान करता था। बताया गया है कि इसी कारण से उसकी पत्नी ने मनोज की हत्या (Murder) करने के लिए उसे साढ़े तीन लाख रूपये देने की बात कही और उसे 15000 रूपए एडवान्स दे दिये थे। तीन January की रात को वह अपने भाई राहुल व मनोज की पत्नी के साथ मनोज को भी नुमाइश दिखाने के बहाने घर से बाहर ले गया था। मनोज को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गया तो उसके सिर पर ईंट से कई बार करके उसकी हत्या कर दी। शव को यमुना में बहाने के लिये मोटर साइकिल पर रखकर ले जा रहे थे।

कि तभी मोटर साइकिल अनियंत्रित हो गई। इससे उसका शव यमुना पुल से करीब एक किलोमीटर पहले मानिकपुर जाने वाले रास्ते पर गिर गया और हम लोग वहां से भाग गए। बताया गया है कि हत्यारोपियों की निशादेही के आधार पर हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की गई। पुलिस (Police) ने मनोज की हत्या के मामले में उसकी पत्नी के प्रेमी राहुल ओर उसके भाई रोहित एवं मनोज की पत्नी मधु को गिरफ्तार कर लिया है।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Uttar Pradesh

गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल: CM योगी की चेतावनी और घर पर डिलीवरी की सुविधा

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया है कि अब रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए किसी एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ही बुकिंग कराएं और आपका सिलेंडर सीधे घर पहुंच जाएगा। इसी तरह, पेट्रोल-डीजल लेने के लिए भी जरूरत पड़ने पर […]

Read More
Uttar Pradesh

नौतनवां तहसील के उपनिबंधक के खिलाफ शिकायत पर शासन का कदम, साक्ष्य की मांग

30 मार्च को लखनऊ में होगी सुनवाई       उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नौतनवां तहसील के उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता को […]

Read More