बीबीडी: हमलावर ड्यूटी पर स्टेशन अफसर कर रहे आराम

  • पुलिस कमिश्नर बार-बार दे रहे निर्देश
  • नाइट चेकिंग के बीच गोलियों की बौछार कर बदमाशों ने फैलाई सनसनी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हमलावरों में खाकी का खौफ नहीं रहा। असलहों से लैस बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैलाई। बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर पुलिस को खुली चुनौती दी, हाईटेक होने का दावा करने वाली पुलिस हवा में गश्त करती रह गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बेखौफ हमलावरों ने जमीन कारोबारी अतुल मिश्रा पर उस समय फायरिंग झोंकी, जब बीबीडी पुलिस क्षेत्र में गश्त में नाइट चेकिंग करने का दावा कर रही थी।

दरअसल बेखौफ बदमाशों के लिए सुनसान जगह साफ्ट टारगेट है, क्योंकि यहां के थानेदार नाइट चेकिंग पर भी सड़क पर नहीं उतरते। साफ है कि पुलिस सड़क पर होती तो शायद जमीन कारोबारी अतुल मिश्रा के ऊपर गोलियों की बौछार नहीं होती। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर लगातार मातहतों के साथ क्राइम मीटिंग कर उन्हें क्षेत्र में चेकिंग अभियान छेड़ने के लिए निर्देश दिए, कमिश्नर का आदेश निर्देश उनके लिए मायने नहीं रखता।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात दस लाख रुपए के लेन-देन को लेकर जमीन कारोबारी अतुल मिश्रा पर हासेमऊ गांव के पास हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर जख्मी कर दिया। जानकारों की मानें तो पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि अभी अन्य हमलावर अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More