रमेश बिधूड़ी का बयान शर्मनाक व महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है : डॉ.नीरज त्रिपाठी

प्रतापगढ़ । निवर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने अपने एक बयान में कहा कि हमारी नेता, आदरणीया  प्रियंका गांधी  के खिलाफ दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का दिया हुआ बयान उनकी घटिया सोच और विक्षिप्त मानसिकता का प्रमाण है। यह भाजपा और RSS  की उसी विचारधारा का उदाहरण है, जो महिलाओं का सम्मान करना ही नहीं जानती।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी न सिर्फ इस देश के संसद की सम्मानित सदस्य है, बल्कि उस परिवार की बेटी हैं जिसने इस देश के लिए बलिदान दिए हैं, जान दी है, त्याग किए हैं। प्रियंका गांधी वो आवाज हैं जिसने हमेशा नारी सम्मान के लिए संघर्ष किया है।  त्रिपाठी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  जो नारी सम्मान की बातें करते नहीं थकते, इस बयान पर मौन क्यों हैं, इस अक्षम्य अपराध के लिए रमेश बिधूड़ी को तत्काल माफी मांगनी चाहिए,अन्यथा की स्थित में हम कांग्रेसजन सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे ।

Purvanchal

तरयापार विद्यालय का वार्षिकोत्सव: संस्कृति, देशभक्ति और प्रतिभा का भव्य संगम

संतकबीरनगर/नाथनगर। कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में बुधवार को वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण, सम्मान समारोह और स्कूल चलो अभियान का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश चंद्र चौहान और विशिष्ट […]

Read More
homeslider Purvanchal

गोरखपुर : चरगांवा PHC पर चल रहा कमीशन की दवा का खेल

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों पर बाहर की दवा लिखने और एक्सरे में कमीशनखोरी के आरोप CMO एवं आरोपित डाक्टर के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री गोरखपुर। गोरखपुर के एचएन सिंह चौराहा निवासी विकास कुमार ने मीडिया को पत्र लिखकर राजकीय चिकित्सालय ( पीएचसी चरगांवा) की महिला चिकित्सक डाॅ स्वाति पर गंभीर आरोप […]

Read More
Purvanchal

महुली शराब दुकान विवाद गरमाया: आबकारी विभाग की ‘क्लीन चिट’ पर तहसील दिवस में उठे सवाल

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली क्षेत्र में संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। सोमवार को तहसील दिवस में यह मामला एडीएम के समक्ष उठाया गया, जहां शिकायतकर्ता ने आबकारी विभाग की जांच रिपोर्ट पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। दरअसल, आईजीआरएस […]

Read More