नेपाल-भारत मानव विकास संघ के केंद्रीय अध्यक्ष का विधायक नौतनवां ने किया भव्य स्वागत

  • अटूट है भारत-नेपाल का संबंध,संबंधों को और सशक्त बनाने की जरूरत: ऋषि त्रिपाठी 
  • नेपाल-भारत का सदियों पुराना रिश्ता,इसे और प्रगाढ़ बनाने की जरूरत : सूर्य भूसाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने शुक्रवार को नौतनवां डाक बंगले में नेपाल-भारत मानव विकास एवं मैत्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य भूसाल का स्वागत किया। भूसाल ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें काठमांडू स्थित भगवान पशुपतिनाथ का दर्शन करने के लिए आमंत्रित किया और भारत-नेपाल के संबंधों पर राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सूर्य भूसाल का स्वागत बुके देकर किया और दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर नौतनवां कस्बे के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी और नौतनवां ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने भी पुष्प गुच्छ देकर भूसाल का स्वागत किया।

विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध हैं, जिन्हें और सशक्त बनाना दोनों देशों के लिए लाभकारी है। इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने भारत-नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के इस प्रयास की सराहना की।

Purvanchal

नवागत पुलिस अधीक्षक ने संभाला कार्यभार

सलामी के बाद कार्यालय का किया निरीक्षण कानून-व्यवस्था मजबूत करने और जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर बुधवार को पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस परिसर में उन्हें औपचारिक सलामी दी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने […]

Read More
Purvanchal

धानी का मुख्य चौराहा अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से प्रसिद्ध विधायक वीरेंद्र चौधरी ने वैदिक विधि से किया वीर एकलव्य की प्रतिमा का लोकार्पण

उमेश चन्द्र त्रिपाठी फरेंदा/महराजगंज। धानी विकासखंड के मुख्य चौराहे को अब “वीर एकलव्य चौराहा” के नाम से जाना जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महाभारत काल के महान धनुर्धर वीर एकलव्य की स्मृतियों को सदैव जीवंत बनाए रखना है। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में फरेंदा के विधायक वीरेंद्र चौधरी ने चौराहे के मध्य वैदिक […]

Read More
Purvanchal

नौतनवा में गैस संकट पर जनविस्फोट: खाली सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरी जनता, पूर्ति अधिकारी का पुतला दहन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत अब यहां विकराल रूप ले चुकी है। शुक्रवार को इस समस्या को लेकर जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों गैस उपभोक्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर खाली सिलेंडर हाथों में लेकर जोरदार प्रदर्शन किया […]

Read More